Panchang Today, 24 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज का ये समय है बेहद अशुभ, भूलकर भी ना करें शुभ कार्य, पढ़ें शुक्रवार का पंचांग

24 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 24 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Panchang muhurat Aaj ka Panchang 24 December 2021 today panchang tithi in hindi shubh
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज शुक्रवार का पंचांग पढ़ें और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

24 December 2021 ka Panchang: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा मघा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शुक्रवार व को वैभव लक्ष्मी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्र व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 24 दिसंबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:30 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि  सिंह
करण तैतिल
योग विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर