Aaj ka Panchang, 24 सितंबर 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब है शुभ मुहूर्त? जानिए आज का पंचांग

24th September 2021 ka Panchang: शुक्रवार के दिन के लिए पंचांग से जानिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 24 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 24th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 24 september 2021
24 सितंबर का पंचांग 
मुख्य बातें
  • जातक आज भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी की उपासना करें।
  • आज असत्य मत बोलें तथा दान पुण्य करें।
  • इस दिन दुर्गासप्तशती का पाठ अवश्य करें। 

24 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है व अश्वनी नक्षत्र है। आज पितृ पक्ष का तीसरा दिन है। नियमानुसार पितरों का श्राद्ध करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। अमावस्या को माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 सितंबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 24 सितंबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 08:30 am तक फिर चतुर्थी
सूर्योदय 06:15 am
सूर्यास्त 06:12 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मेष
करण विष्टि
योग व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर