आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2020: गायत्री मंत्र का जप और रामचरितमानस का करें पाठ, शाम 4.30 बजे शुरू होगा राहुकाल

आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2020: रविवार को सुबह 07:45 बजे के बाद दशमी है। आज दशहरा है। भगवान राम की पूजा करें। जानिए आज का पंचांग और मुहूर्त।

Panchang tithi in hindi aaj ka panchang 25 October 2020 today
आज का पंचांग, Aaj ka panchang 25 October 2020 today 
मुख्य बातें
  • रविवार को सुबह 07:45 बजे के बाद शुरू होगी दशमी
  • गायत्री मंत्र जप के साथ रामचरितमानस का पाठ देगा शुभ फल
  • दशहरा पर्व पर करें भगवान राम का पूजन

Aaj Ka Panchang 25 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। 07:45 am के बाद दशमी है। आज दशहरा है। भगवान राम की पूजा करें। आज रविवार है। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। 03:30 pm के बाद चन्द्रमा कुम्भ में जाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गायत्री मंत्र का जप व श्री रामचरितमानस का पाठ करें। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। भगवान राम की पूजा अर्चना करें। दशहरा का पर्व सत्य की जीत का है।

आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 25 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि नवमी 07:45am तक फिर दशमी
दिवस रविवार
नक्षत्र धनिष्ठा
करण कौलव
सूर्योदय 06:29am
सूर्यास्त 05:42pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मकर03:30pm तक फिर कुम्भ
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत-11:43 am से12:30 pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 57pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:32pm से 06:04pm तक
राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

राहुकाल के दौरान कोई भी जरूरी काम नहीं करने की सलाह दी जाती है और कोई शुभ कार्य आरंभ ने करने की भी मान्यता है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। भगवान राम की पूजा अर्चना करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर