आज का पंचांग, 25 जून 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? देखिए शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 25 June 2021: पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 25 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 25 June 2021 today
आज का पंचांग 25 जून, aaj ka panchang 25th June 2021 
मुख्य बातें
  • पंचांग को पढ़कर करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • इसी से होता है दिन की परिस्थितियों और शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान।
  • जानिए आज के दिन, 25 जून के बारे में क्या कहता है पंचांग।

25 जून 2021 का पंचांग: आज से आषाढ़ माह प्रारंभ होगा। आज इस माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज कनकधारास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 25 जून 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र मूल 06:41am तक फिर पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि धनु
करण बालव 10:32 am तक फिर कौलव
योग ब्रम्ह 10:39 pm तक फिर इन्द्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:02 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर