आज का पंचांग, 27 फरवरी 2021: पूर्णिमा पर करें चावल और सफेद कपड़ों का दान, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 27 फरवरी 2021: आज भगवान हनुमान की उपासना करें और साथ ही सफेद कपडों और चावल का दान करें। पढ़ें शनिवार का पंचांग।

Aaj ka panchang tithi in hindi 27 february 2021 today panchang muhurat
27 फरवरी 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पीपल को जल दें।
  • आज सुंदरकांड के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • मंदिर में जाकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।

Aaj Ka Panchang 27 February 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज मघा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज चावल व सफेद वस्तुओं का दान करें। आज अन्न व दही दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है। आज 
चन्द्रमा सिंह में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 27 फरवरी 2021
दिवस शनिवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 06:53am
सूर्यास्त 06:17pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि सिंह
करण बव
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:12am से12:58pm तक
विजय मुहूर्त 02:26pm से 03:12pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:98 pm से 06:29 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर