Panchang Today, 28 नवंबर 2021 का पंचांग: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार करें पाठ, जानिए दिन का पंचांग

28th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 28 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 27th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 28 November 2021, 28 नवंबर 2021 का पंचांग
28 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।
  • आज अन्न वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।

28 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।आज बहुत ही पावन व्रत है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें।दान पुण्य करें।

आज अन्न वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।आज  सूर्य भगवान जी की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज रविवार है। 
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 28 नवम्बर 2021
दिवस रविवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:59am
सूर्यास्त 05:20pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि सिंह
करण तैतिल05:51pm तक फिर गर
योग विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56am से12:53pm तक
विजय मुहूर्त 02:48pm से 03:34pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर