Panchang 29 May: आज करें श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ, वाणी को न दें कष्ट

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 29 May 2020
Today Panchang 29 May 2020  

Today Panchang 29 May 2020:   आज 29 मई है। हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज  चन्द्रमा कर्क राशि में है। प्रातःकाल 07 बजे के बाद वह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं।प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है।

सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं।शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें।राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है।

स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा 07 बजे के बाद सिंह राशि में है। आज जन्म लेने वाले बच्चे धार्मिक  होंगे। वे बहुत पैतृक सम्पत्ति के स्वामी होंगे। वे उच्च संस्कारों से भरे होंगे। 07 बजे के पूर्व चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में है ,इस समय जन्म लेने वाले बच्चे कुशल आर्किटेक्ट बन सकते हैं। 

07 बजे प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा सूर्य प्रधान सिंह राशि में आ जाएंगे। ऐसे बालक बहुत सफल प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं सूर्य राजनीति व प्रशासनिक सेवा देता है। कुम्भ का मंगल व सिंह का चन्द्रमा  उनको  सफल वकील भी बना सकता हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे बच्चों से रविवार को अन्न का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-
आज श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। वाणी से किसी को कष्ट मत दें।   

दिनांक-29 मई 2020

  • दिन- शुक्रवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि- सप्तमी
  • पक्ष-शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-अश्लेषा
  • करण-गरज
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- कर्क07am तक फिर सिंह

शुभ मुहूर्त: 

अभिजीत: 11बजकर 52 मिनट दिन से 12 बजकर 47 मिनट तक।अभिजीत का समय बहुत ही शुभ होता है।इस समय कोई भी कार्य आरम्भ कर सकते हैं।इस समय किसी विशेष मन्त्रों की सिद्धि भी की जाती है।इस समय दान व पुण्य फलदायी है ।आज का अभिजीत मुहूर्त चन्द्र गोचर के कारण विशेष हो गया है।

गोधूलि मुहूर्त: 06:47 pm से 07:11 pm

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर