आज का पंचांग, 29 मई 2021: आज काले वस्त्र के दान का है बहुत महत्व, जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchnag, 29 May 2021: यहां जानिए शनिवार के दिन का पंचांग, जहां से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जान लीजिए आज के दिन की ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 29 may 2021 today
आज का पंचांग 29 मई, aaj ka panchang 29 may 2021 
मुख्य बातें
  • सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें बजरंगबाण का पाठ।
  • पीपल को जल दें, शिव जी की उपासना करें।

29 मई 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा धनु में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 मई 2021
दिवस शनिवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:09 pm
नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि धनु
करण विष्टि
योग

शुभ

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से12:46 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:36 pm से 03:29 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:56 pm से 07:20 pm तक।

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर