आज का पंचांग, 02 जुलाई 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 02 July 2021: पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 02 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 2nd July 2021 today
आज का पंचांग 02 जुलाई, aaj ka panchang 2nd July 2021 
मुख्य बातें
  • सुबह पंचांग पढ़कर ही करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • मिलता है दिन की सभी ग्रह स्थितियों से जुड़ा ज्ञान।
  • यहां जानिए 2 जुलाई के मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें।

02 जुलाई 2021 का पंचांग: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज रेवती नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार को धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 02 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 02 जुलाई 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 05:32 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मीन
करण कौलव 02:39 pm तक फिर तैतिल
योग शोभन 10:55 am तक फिर अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर