Today Panchang 30 January 2020: जानें कब लगने वाला है शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

आज का पंचांग 30 जनवरी : पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। वसंत पंचमी के द‍िन पूजा का शुभ मुहूर्त भी पंचांग की मदद से पता लगता है। यहां देखें आज का पंचांग

Today Panchang 30 January 2020
Panchang 

Today Panchang 30 January 2020:आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। दिन में 01बजकर 20 मिनट पर पंचमी लग जायेगी। आज बुधवार है तथा चंद्रमा गुरु प्रधान राशि मीन में है। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। चंद्रमा की राशि स्थिति भी महत्वपूर्ण ह। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें।नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है।सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है।राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में मत करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य- 

आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही सहज,सरल व विद्वान होंगे। वे कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। वे सुंदर व आकर्षक  होंगे। वो क्रिएटिव होते हैं। ऐसे बच्चे विदेश से एम बी ए की डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे। अध्ययन के बहुत शौकीन होंगे।यदि वो ला के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत नहीं होते हैं प्रायः उदर व नेत्र रोग की संभावना रहेगी। ये माता पिता  के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन व यश की प्राप्ति खूब होगी। ये बहुत ही चल व अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। अच्छे व मंहगे वाहन रखेंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे।ऐसे जातक बहुत ही परोपकारी तथा दान करने वाले होंगे।अपने पिता की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी खेल में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे गायक भी हो सकते हैं। इनकी भावुकता इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी।ऐसे बच्चे बहुत सफल संगीत निर्देशक भी हो सकते हैं। पॉलिटिकल पार्टी के प्रवक्ता भी हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर नेक इंसान के साथ साथ किसी बड़ी संस्था का संचालन भी कर सकते हैं।

Today Panchang 30 January 2020

  • वार-बुधवार
  • माह-माघ
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि-पंचमी01:20pm तक फिर खष्ठी
  • नक्षत्र-उत्तराभाद्रपद03:15pm तक फिर रेवती
  • करण- बालव01:20pm तक फिर कौलव 
  • सूर्योदय-07:1am
  • सूर्यास्त-06:02pm
  • सूर्य राशि-मकर
  • चंद्र राशि-मीन
  • शुभ मुहूर्त-अभिजीत-12:17 pm से 12:59pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-दोपहर12बजे से 01:30बजे तक
     

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर