आज का पंचांग, 30 मई 2021: हनुमान पूजा के साथ करें सुंदरकांड पाठ, जानिए रविवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchnag, 30 May 2021: यहां जानिए रविवार के दिन का पंचांग, जहां से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जान लीजिए आज के दिन की ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 30 may 2021 today
आज का पंचांग 30 मई, aaj ka panchang 30 may 2021 
मुख्य बातें
  • शुभ समय में कोई भी कार्य कर सकते हैं प्रारंभ।
  • बजरंगबाण के पाठ से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा नहीं करना चाहिए आरम्भ।

30 मई 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 मई 2021
दिवस रविवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:10 pm
नक्षत्र

उत्तराषाढ़ा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मकर
करण कौलव
योग

शुक्ल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 pm से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:34 pm से 03:31 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:54 pm से 07:20 pm तक।

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर