आज का पंचांग, 6 जुलाई 2021: आज कृतिका नक्षत्र है, राम जी की उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा

Aaj ka Panchnag, 06 July 2021: पंचांग से मिलेगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 06 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त

 panchang tithi shubh panchang muhurat aaj ka panchang 6 july 2021 today
पंचांग, aaj ka panchang 6 July 2021  
मुख्य बातें
  • शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।
  • इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

06 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज कृतिका नक्षत्र है।आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज कल के एकादशी व्रत का पारण करें।दान पुण्य करें।आज उड़द दान का बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है। आज मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा वृष में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 जुलाई 2021
दिवस मंगलवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 05:34 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र कृतिका03:22pm तक फिर रोहिणी 
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव11:48am तक फिर तैतिल
योग शूल02:38pm तक फिर गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:59am से12:55pm तक
विजय मुहूर्त  02:44pm से 03:38pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:05pm से 07:29pm तक 

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर