9 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं दिन के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 09 July 2021: पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 09 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 9th July 2021 today
आज का पंचांग 09 जुलाई, aaj ka panchang 9th July 2021 
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी की पूजा है परम पुण्यदायी।
  • कनकधारास्तोत्र का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • यहां जानिए पूरे दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

09 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है व आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। अमावस्या को माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 09 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 जुलाई 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 05:35 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र आद्रा11:15 pm तक फिर पुनर्वसु
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मिथुन
करण चतुष्पाद 06:09 pm तक फिर नाग
योग ध्रुव 04:45 pm तक फिर व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर