Griha pravesh July: जुलाई 2021 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त, इन 9 दिनों में घर के अंदर आगमन होगा शुभ

Griha Pravesh Muhurat Dates in July 2021: सनातन धर्म के अनुसार, गृह प्रवेश नए घर का शुभ आरंभ माना जाता है। नए घर में प्रवेश करने से पहले लोग गृह प्रवेश करवाते हैं और इस दिन कई चीजों का ध्यान रखते हैं।

Griha pravesh Dates in July 2021
जुलाई 2021 में ग्रह प्रवेश के मुहूर्त (Photo Credit- iStock) 
मुख्य बातें
  • शुभ मुहूर्त एवं तिथि पर गृह प्रवेश करना माना गया है मंगलमय। 
  • गृह प्रवेश करने के बाद नए घर को ना करें बंद, हमेशा रखें अपने नए घर को साफ और स्वच्छ।
  • जुलाई के महीने में 1, 3, 4, 20, 25 समेत यह तिथियां गृह प्रवेश के लिए मानी जा रहे हैं बेहद शुभ।

Griha Pravesh Muhurat Dates July 2021: नया घर खरीदना या बनाना हर इंसान के लिए खुशी का मौका होता है। अपने आशियाने में शुभ शुरुआत हो तथा हर पल बढ़ोतरी हो यह हर एक इंसान की कामना होती है। सनातन धर्म में गृह प्रवेश बहुत अहम माना गया है। नए घर में रहने से पहले गृह प्रवेश की प्रथा भारत में बहुत प्राचीन है। इसे अंग्रेजी में हाउस वार्मिंग सेरेमनी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, गृह प्रवेश हमेशा शुभ मुहूर्त पर करना चाहिए इससे नए घर में रहने वाले लोग सुरक्षित और सुखी रहते हैं।

वहीं घर को और घर के समस्यों को कोई नुकसान ना हो उसके लिए विशेष पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गृह प्रवेश को गलत मुहूर्त एवं तिथि पर करने से परेशानियां बढ़ती हैं तथा घर में अशांति रहती है। कोरोना महामारी के वजह से अगर आप इस वर्ष की शुरुआत में गृह प्रवेश नहीं कर पाए थे और अब जुलाई के महीने में गृह प्रवेश करके अपने घर में रहना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

जुलाई के महीने में गृह प्रवेश के लिए अनुकूल तिथि है (Griha Pravesh Shubh Muhurat Dates July 2021)

1 जुलाई 2021, गुरुवार 3 जुलाई 2021, शनिवार 4 जुलाई 2021, रविवार
13 जुलाई 2021, मंगलवार 20 जुलाई 2021, मंगलवार 22 जुलाई 2021, गुरुवार
25 जुलाई 2021, शनिवार 26 जुलाई 2021, सोमवार 31 जुलाई 2021, शनिवार

गृह प्रवेश घर में सिर्फ एक बार ही होता है, कहा जाता है कि बिना गृह प्रवेश के नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए यानि रहना नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, गृह प्रवेश के बाद घर को बंद नहीं करना चाहिए अगर आपको कहीं जाना है तो ऐसे तिथि पर गृह प्रवेश कीजिए जिसके बाद आप घर में रह सकें या फिर अपने घर में किसी एक सदस्य को जरूर रखें। गृह प्रवेश के दौरान और गृह प्रवेश के बाद घर साफ रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर