आज का पंचांग: आज दोपहर 12 बजे से लेगेगा शुभ मुहूर्त, बनेंगे बिगड़े काम 

शुभ पंचांग
Updated Jul 19, 2019 | 05:00 IST | टाइम्स नाउ ब्यूरो

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुंहूर्त एवं राहुकाल। 

Panchang today 19 July 2019
Panchang today 19 July 2019 

Panchang today 19 July 2019 : प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है।पंचांग से शुभ तथा अशुभ मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। शुभ समय में किये गए कार्य का परिणाम भी अच्छा होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए। चंद्रमा जिस राशि तथा नक्षत्र में हो उसके स्वामीग्रह की पूजा करने से दिन अच्छा गुजरता है। अभिजीत मुहूर्त भी बहुत श्रेयस्कर होता है। प्रतिदिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए। भगवान की परिक्रमा करने से कष्ट कटते हैं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म हुआ है वो बहुत ही ऊर्जावान, धनी व भाग्यशाली होते हैं।उनकी आध्यात्मिक शक्ति बहुत तीव्र होती है। वे बहुत तेज व कर्मयोगी होते हैं।यदि वो अपना कैरियर इंजीनियरिंग तथा मेडिकल फील्ड में बनाते हैं तो उनको आगे बढ़ने में आसानी होगी। प्रशासनिक सेवा में भी जा सकते हैं। ऐसे लोग दोस्ती को निभाते हैं।वे यारों के यार होंगे। विदेश यात्राओं की खूब संभावना रहती है। प्रायः ऐसे बच्चों को उदर रोगों से समस्या रहती है। ऐसे जातक सिविल सेवा या न्यायिक सेवा के उच्च अधिकारी बन सकते हैं। इनके विदेश शिफ्ट होने की संभावना अधिक रहती है। प्रायः प्रेम विवाह करने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। ऐसे जातक बड़े होकर समाज सेवा की दिशा में कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। ऐसे बच्चे फ़िल्म या गेम  के फील्ड में भी बहुत नेम फेम कमाते हैं।

Panchang today 19 July 2019

  • वार-शुक्रवार
  • माह-श्रावण
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-द्वितीया 06:55 am तक फिर तृतीया
  • नक्षत्र- धनिष्ठा
  • करण- गरज 06:55 am तक फिर वणिज
  • सूर्य राशि-कर्क, स्वामीग्रह-चंद्रमा
  • चंद्र राशि-मकर , स्वामीग्रह-शनि 02:30 pm के बाद कुम्भ, स्वामीग्रह-शनि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत-12 pm से 12:54 pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर