लाइव अपडेट्स

Sharad Purnima 2024 Date Time, Shubh Muhurat LIVE: शरद पूर्णिमा कितने से कितने बजे तक रहेगी, जानिए पूजा मुहूर्त, व्रत विधि,कथा, आरती और खीर रखने का समय

Sharad Purnima 2024 Date Time, Sharad Purnima Shubh Muhurat, kab Hai Purnima 2024 mein, kheer Timing, Kojagiri Purnima Puja Vidhi, katha LIVE Updates: धार्मिक मान्यताओं अनुसार शरद पूर्णिमा साल में एकमात्र ऐसा दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसलिए ही सनातना धर्म में शरद पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा का महत्व, पूजा विधि, कथा, आरती और खीर रखने का समय।

Sharad Purnima 2024 Date Time, Shubh Muhurat LIVE: शरद पूर्णिमा कितने से कितने बजे तक रहेगी, जानिए पूजा मुहूर्त, व्रत विधि,कथा, आरती और खीर रखने का समय
Sharad Purnima 2024 Date Time, Sharad Purnima Shubh Muhurat, kab Hai Purnima 2024 mein, kheer Timing, Kojagiri Purnima Puja Vidhi, katha, kheer kab rkhate hai: हिंदू पंचांग अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर की रात 8 बजकर 40 मिनट से लगेगी और इसकी समाप्ति 17 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगी। शरद पूर्णिमा की खीर 16 अक्टूबर की रात को बनाकर रखी जाएगी। इस पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग शरद पूर्णिमा पर उपवास भी रखते हैं।

शरद पूर्णिमा 2024 तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व: जानिए यहाँ

शरद पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Sharad Purnima 2024 Date And Time)
शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर की रात 08:40 से 17 अक्टूबर की शाम 04:55 तक रहेगी।

Sharad Purnima Ke Upay 2024, Sharad Purnima Par kya Kare Kya Nhi: Check Here

शरद पूर्णिमा पूजा मुहूर्त 2024 (Sharad Purnima 2024 Puja Muhurat)
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का निशिता काल मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

शरद पूर्णिमा 2024 खीर रखने का समय (Sharad Purnima Kheer Kab Rakhe 2024)
शरद पूर्णिमा के दिन खीर रखने का समय रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले ही खीर बनाकर तैयार कर लें।

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय समय (Sharad Purnima 2024 Moon Rise Time)
शरद पूर्णिमा के दिन चांद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निकलेगा। इस दिन चांद की पूजा का विशेष महत्व होता है।

Sharad Purnima 2024 Date Time, Muhurat Timing Check Here

शरद पूर्णिमा पूजन विधि (Sharad Purnima Puja Vidhi)
  • अगर शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • जहां पूजा करनी है उस स्थान को साफ करें और वहां अपने आराध्य देव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • वैसे शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी, भगवान शिव-पार्वती और भगवान कार्तिकेय की पूजा होती है।
  • इसके बाद वस्त्र, गंध, दीप, नैवेद्य, तांबूल, अक्षत, पुष्प, धूप, सुपारी और दक्षिणा अर्पित करें।
  • शरद पूर्णिमा की कथा सुनें। लेकिन ध्यान रहे कथा से पहले एक लोटे में जल रखें और साथ ही गिलास में गेहूं, पत्ते के दोने में रोली और चावल रखकर कलश की वंदना करें और साथ ही दक्षिणा चढ़ाएं।
  • रात में दूध की खीर बनाएं और उसे चांद की रोशनी में रख दें।
  • फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद रूप में ग्रहण करें।


Sharad Purnima 2024: Aaj Ka Panchang 16-October-2024 Check Here

शरद पूर्णिमा का महत्व (Sharad Purnima Ka Mahatva)

शरद पूर्णिमा के दिन उत्तर और मध्य भारत में रात में खीर बनाई जाती है और खीर को पूरी रात के लिए चांद की रोशनी में रख दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे की मान्यता येे है कि चंद्रमा की किरणें जब खीर में पड़ती हैं तो यह खीर कई गुना गुणकारी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस खीर का सेवन करने से व्यक्ति को निरोगी काया की प्राप्ति होती है।
Oct 15, 2024 | 01:47 PM IST

शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखनी है

शरद पूर्णिमा पर खीर रात में 8 बजकर 40 मिनट के बाद रखनी है।
Oct 15, 2024 | 01:17 PM IST

Sharad Purnima vrat Niyam: शरद पूर्णिमा व्रत नियम

  • शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
  • इस दिन चंद्रमा को अर्ध्य अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं।
  • पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
  • शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन न करें।
  • इस दिन काले रंग का वस्त्र ना पहनें।
  • शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर को प्रसाद के रूप में जरूर ग्रहण करें।
Oct 15, 2024 | 12:35 PM IST

शरद पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Sharad Purnima Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye)

शरद पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन न करें। इस दिन शराब का भी सेवन न करें। क्रोध से बचें। अगर पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो इस व्रत में सिर्फ जल और फल का ही सेवन करें।
Oct 15, 2024 | 12:24 PM IST

Sharad Purnima Ke Din Kya Karna Chahiye: शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए

  • चंद्रमा को अर्घ्य दें
  • मां लक्ष्मी की पूजा करें
  • दीपक जलाएं
  • मंत्रों का जाप करें
  • दान करें
Oct 15, 2024 | 11:57 AM IST

शरद पूर्णिमा 2024 टाइम (Sharad Purnima 2024 Time)

शरद पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11:42 से 12:32 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 16 अक्टूबर 2024 को 08:40 PM पर होगी और समाप्ति 17 अक्टूबर 2024 को 04:55 PM पर होगी।
Oct 15, 2024 | 10:53 AM IST

शरद पूर्णिमा के दिन खीर कैसे बनाएं

शरद पूर्णिमा के दिन चावल और गाय के दूध से खीर बनाये और फिर इसमें घी और चीनी मिलाकर आधी रात को भगवान को भोग लगाएं।
Oct 15, 2024 | 10:07 AM IST

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर बरतें ये सावधानियां

इस दिन केवल जल और फल ग्रहण करके ही उपवास रखने की कोशिश करें। अगर उपवास नहीं भी रख सकते हैं तो सात्विक भोजन ही ग्रहण करने की सलाह दी जाती है।
Oct 15, 2024 | 08:56 AM IST

Sharad Purnima Ka Mahatva: शरद पूर्णिमा क्यों मनाते हैं

पौराणिक कथाओं अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। तो वहीं इस दिन ही भगवान कृष्ण ने गोपियों संग निधिवन में रासलीला रचाई थी।
Oct 15, 2024 | 08:55 AM IST

Sharad Purnima Kheer Benefits: शरद पूर्णिमा की खीर खाने के फायदे

शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखी जाने वाली खीर को खाने से शरीर ऊर्जावान रहता है। माना जाता है कि इस खीर को खाने से अस्थमा से और चर्मरोग से आराम मिलता है। इतना ही नहीं ये खीर हृदय और फेफड़े संबंधी बीमारियों को भी ठीक करती है।
Oct 15, 2024 | 08:55 AM IST

Sharad Purima Kheer Rakhne Ka Time 2024: शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें

शरद पूर्णिमा के दिन खीर पूरी रात चांद की रोशनी में रखी जाती है। फिर इस खीर को अगले दिन प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है।
Oct 15, 2024 | 08:54 AM IST

Sharad Purnima Kheer Ka Mahatva: शरद पूर्णिमा खीर का महत्व

मान्यता अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा होती है। कहा जाता है चांद की ये किरणें सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इसलिए ही इस रात में खीर बनाकर चांद की रोशनी के नीचे चांदी के पात्र में रखी जाती है।
Oct 15, 2024 | 08:54 AM IST

Sharad Purnima Par Kheer Kyon Bnate Hai: शरद पूर्णिमा पर खीर क्यों बनाते हैं

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चांद धरती पर अमृत बरसाता है इसलिए ही इस रात में लोग चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। कहते हैं इस खीर को खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।