कालकाजी से अक्षरधाम तक, ये हैं दिल्ली के मंदिर, जिन्हें देखने देश-विदेश से आते हैं लोग

दिल्ली देश की राजधानी, राजनीति और प्रशासन का केंद्र है। यही नहीं, यहां पर स्थित कई ऐसे मंदिर और एतिहासिक इमारतें हैं, जो इसे एक आध्यात्मिक स्थल भी बनाते हैं। जानिए इन मंदिरों के बारे में...

Delhi Temples
Delhi Temples 
मुख्य बातें
  • देश की राजधानी दिल्ली में कई आध्यात्मिक स्थल और मंदिर हैं
  • दिल्ली के मंदिरों की वास्तुकला देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।  
  • बिरला, कालकाजी और अक्षरधाम ऐसे ही मंदिरों में से एक हैं।

मुंबई. देश की राजधानी दिल्ली एतिहासिक नगरी भी है। राजनीति का केंद्र होने के साथ-साथ यहां कई आध्यात्मिक स्थल और मंदिर हैं, जिनकी वास्तुकला देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।   

दिल्ली का लक्ष्मी नारायण मंदिर उर्फ बिरला मंदिर दिल्ली के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक है। ये मंदिर देवी लक्ष्मी और उनके पति नारायण को समर्पित है।मंदिर के चारों ओर भगवान शिव, गणेशजी, हनुमान और बुद्ध को समर्पित भी छोटे-छोटे मंदिर है। 

1939 में स्थापित हुए इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी जी ने किया था। महात्मा गांधी ने शर्त रखी थी ये मंदिर में सभी धर्म और जाति के लोगों का प्रवेश होगा। बिरला मंदिर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। 

Birla Mandir - Jaipur: Get the Detail of Birla Mandir on Times of India Travel

कालकाजी मंदिर 
दिल्ली का कालकाजी मंदिर भारत से प्राचीन मंदिरों में से एक है। नेहरू प्लेस पर स्थित ये मंदिर काली माता को समर्पित है। इसे मनोकामना सिद्ध पीठ भी कहा जाता है। 

कालकाजी मंदिर का गर्भगृह 12 तरफा है, जिसमें हर एक पक्ष पर संगमरमर से सजा हुआ एक गलियारा है। यहां गर्भगृह को चारों तरफ से घेरे हुए एक बरामदा है जिसमें 36 धनुषाकार मार्ग हैं।

Kalkaji Mandir Delhi | Kalkaji Temple Timings | Times of India Travel

अक्षरधाम मंदिर 
स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर को अक्षरधाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर भारतीय वास्तुकला का एक अनूठा नमूना है। इस मंदिर को 11 हजार से ज्यादा कारीगरों ने मिकर बनाया है। 

Akshardham Temple, Delhi - Times of India Travel

अक्षरधाम मंदिर का पूरा परिसर पांच हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 20 हजार से ज्यादा मूर्तियां हैं। इसके अलावा यहां पर होने वाला नाइट शो मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर