6 Best Mosques in India: भारत की 6 प्रमुख मशहूर मस्जिदें, जहां एक साथ लाखों लोग अदा करते हैं नमाज

Major 6 Mosques in India: इंडिया में कई ऐसे देश है, जहां हर धर्म से जुड़ी हुई इमारतें देखने को मिलती है। इन्हीं में से कुछ खास ही इमारत है, जो भारत की प्रमुख मस्जिदों में शामिल है।

भारत की प्रमुख मस्जिदें
जामा मस्जिद / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- iStock)  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भारत में प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मानव निर्मित चीजें है, जो करती हैं आकर्षित।
  • देश की कई मस्जिदें अपनी कलाकृतियों के कारण पूरे विश्व में हैं प्रसिद्ध।
  • यहां जानिए भारत की 6 बेहतरीन मस्जिदों के बारे में।

6 Best Mosques in India: भारत देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पूरे विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करता है। आपको बता दे, कि भारत में प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मानव निर्मित भी कई ऐसी चीजें है, जिनकी सुंदरता पूरे दुनिया भर को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करती है। जैसे- मंदिर, स्मारक, महल, चर्च, केला और मस्जिद।

बता दे, कि इनकी रचनात्मक झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। मानव निर्मित इस इमारतों में खूबसूरत डिजाइन, शानदार वस्तुकला और उत्कृष्ट कार्य देखने को मिलते हैं। इस्लामी अपने बेहतरीन वस्तुकला के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। भारत के प्रसिद्ध मस्जिदों में उनकी रचनात्मक कला देखने को मिलते है।

जानकारों के अनुसार वैसे स्थान अत्यधिक पूजनीय माने जाते है। लोग वैसी जगहों पर दूर-दूर से उसके चमत्कारों को देखने के लिए आते है। भारत में कई ऐसे मस्जिद है, जो अपनी अंदरूनी और बाहरी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। भारत में स्थित वैसे मस्जिदों का एक बार दर्शन जरूर करना चाहिए। तो आज हम आपको वैसे 6 बेहतरीन मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे है,जो भारत में स्थित है।

भारत के 6 प्रमुख मस्जिदें:

1. जामा मस्जिद (नई दिल्ली)
देश की राजधानी में स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1644 में बनवाया था। आपको बता दें, कि इस मस्जिद को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते है। यह देश के सबसे प्रसिद्ध इस्लामिक स्थलों में से एक माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार इस मस्जिद में हर व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बता दें, कि इस मस्जिद में प्रार्थना और धार्मिक आयोजन के समय लगभग 25000 लोग एक इकट्ठा हो सकते है। इस मस्जिद में 3 विशाल द्वार, चार भव्य मीनार और बेहद खूबसूरत संगमरमर से सजावट की गई है।

2. जामा मस्जिद (आगरा)
आगरा में स्थित जामा मस्जिद को शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के लिए बनवाया था। जामा मस्जिद भारत की खूबसूरत मस्जिदों में से एक मानी जाती है। इस मस्जिद में कोलोनडेड हॉल, चौकोर कमरा, मुकुट गुंबद और सेंटर कोर्टयार्ड के वास्तुशिल्प भव्य नक्काशी किए गए हैं, जो बेहद खूबसूरत दिखते है।

Bharat ki Pramukh Maszid

3. मक्का मस्जिद (हैदराबाद)
हैदराबाद के लाद बाज़ार के चौमहल्ला पैलेस के पास स्थित मक्का मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद का निर्माण मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा किया गया था। आपको बता दें, कि इस मस्जिद का निर्माण ईट और मिट्टी को मक्का से लेकर किया गया था। इसलिए इस मस्जिद का नाम मक्का मस्जिद रखा गया।

इस मस्जिद के अंदर बहुत सी रचनात्मक डिजाइनें बनाई गई है, जो इस मस्जिद की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। इसमें इसके अलावा इस मस्जिद में विशाल प्रार्थना स्थान, गैलरी, अष्टकोण  बालकनी, मीनार और गुंबद जैसे दृश्य देखने को मिलते हैं।

4. अढ़ाई दिन का झोपड़ा (अजमेर)
अढ़ाई दिन का झोपड़ा अजमेर शरीफ दरगाह के ठीक पीछे स्थित एक मस्जिद के रूप में परिवर्तित किया गया एक संस्कृत महाविद्यालय है। यह मस्जिद काफी पुराना हो चुका है। इस मस्जिद के कुछ हिस्से खंडहर हो चुके है और कुछ हिस्से अभी भी ठीक है। जहां प्रार्थना की जाती है। इस मस्जिद के दीवारों पर पीले चूने के पत्थर से बनी स्तंभों की वस्तुकला देखने को मिलती है। इसमें इस्लामी सुलेख और फारसी विषय के सुंदर शिलालेख देखने को मिलते हैं।

Best mosque in India

5. बारा इमामबाड़ा (लखनऊ)
अवध के चौथे नवाब नवाब आसफ-उद-डोला ने 1784 में इस इमामबाड़ा को बनवाया था। इस इमामबाड़ा को साधारण भाषा में बारा  इमामबाड़ा कहा जाता है। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध और शानदार मस्जिदों में से एक है। ऐसी मान्यता है, कि इस इमामबाड़ा को बनाने में किसी भी धातु या लकड़ी के तत्व का उपयोग नहीं किया गया था।

6. नगीना मस्जिद (आगरा)
आगरा में स्थित नगीना मस्जिद को शाहजहां ने शाही परिवारों की बेगम और महिलाओं के लिए बनवाया था। मुगलों का यह मस्जिद सफेद संगमरमर से बना है। इसमें गुंबद और बीच में संगमरमर से बनी कोर्ट है। इसके आसपास की बालकनी से सामने की सड़क पर चलने वाले मीना बाजार के खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर