Shiv ji Mantra: सोमवार को करें 'दारिद्रय दहन स्त्रोत' का पाठ, जीवन का हर कष्ट होगा दूर

आध्यात्म
Updated Mar 17, 2019 | 07:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Daridraya Dahana Stotram: सोमवार के दिन अगर एक महत्वपूर्ण स्त्रोत का पाठ कर लिया जाये तो जीवन की कई दिक्कतें हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएंगी।

Daridraya Dahana Stotram
Daridraya Dahana Stotram  |  तस्वीर साभार: Instagram

Shiv ji Bhajan aarti Mantra:  सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ एक विशेष पाठ को किया जाना चाहिये। भगवान शिव के 'दारिद्रय दहन स्तोत्र' के साथ अभिषेक करने से मनुष्य को स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं भगवान शिव अपने भक्तों को हर सुख देने वाले माने जाते हैं, इसलिए उनकी पूजा कष्ट मुक्त करने वाली मानी जाती है। 

जब जब किसी प्रकार का संकट या दु:ख हो तो शिवलिंग का पूजन करने से समस्त दु:खों का नाश होता है। तो इस बार सोमवार को दारिद्रय दहन स्तोत्र का पाठ जरूर करें। 

Also read: वास्तु शास्‍त्र के लिहाज से इन कमियों से जूझ रहा है भारत, जानें इसे कैसे करें दूर  

दारिद्रय दहन स्तोत्र :
विश्वेश्वराय नरकार्णवतारणाय कर्णामृताय

शशिशेखराय धारणाय कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।1।

गौरी प्रियाय रजनीश कलाधराय कालान्तकाय
भुजंगाधिप कंकणाय गंगाधराय गजराज विमर्दनाय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।2।

भक्ति प्रियाय भवरोग भयापहाय
उग्राय दुर्गमभवसागर तारणाय
ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।3।

चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय
भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय
मंजीर पादयुगलाय जटाधराय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय....।4।

पंचाननाय फणिराज विभूषणाय
हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय
अनन्त भूमि वरदाय तमोमयाय

दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।5।

Also read: घर में शिव जी की मूर्ति-फोटो लगाते समय ध्‍यान रखें ये जरूरी बातें, नहीं तो फायदा नहीं होगा नुकसान

भानुप्रियाय भवसागर तारणाय
कालान्तकाय कमलासन पूजिताय
नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।6।

रामप्रियाय रघुनाथ वर प्रदाय
नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय
पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरार्चिताय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।7।

मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय
गति प्रियाय वृषभेश्वर वाहनाय
मातंग चर्मवसनाय महेश्वराय
दारिद्रय दु:ख दहनाय नम: शिवाय...।8।

वसिष्ठेन कृतं स्तोत्रं सर्वरोगनिवारणम्‌।
सर्वसम्पत्करं शीघ्रं पुत्रपौत्रादिवर्धनम्‌।
त्रिसंध्यं यः पठेन्नित्यं स हि स्वर्गमवाप्नुयात्‌
दारिद्रयदुःखदहनाय

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर