Budhwar ke Totke: बुधवार के दिन करें गणेश जी के ये खास उपाय, धन-धान्य से भर जाएगी आपकी झोली

आध्यात्म
Updated Feb 26, 2019 | 15:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भगवान गणपति विघ्नहर्ता माने जाते हैं। यदि बुधवार को उनकी विधिवत पूजा की जाए तो वो प्रसन्न होते हैं। इसके लिए बुधवार को कुछ टोटके अपनाने चाहिए। ऐसा करके आप अपने घर में सुख, शांति पा सकते हैं। 

 Budhwar ke Totke
Budhwar ke Totke 

Budhwar ke Totke: गणपति जी प्रथम पूज्य माने जाते हैं। भगवान गणपति की पूजा करने का एक विशेष तरीका होता है। यदि विधिवत उनकी पूजा की जाए तो गणपति प्रसन्न हो जाते हैं और तमाम बाधाओं परेशानियों और तनाव से मुक्ति दे देते हैं। इसलिए बुधवार के दिन यदि आप अपने घर में गणपति की स्थापना करें और सफेद गणपति ही लाएं तो आपके घर-परिवार पर आई विपत्ति, शत्रु बाधा या तंत्र शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाएगा। 

गणपति जी को हरी चीजों से प्रेम है इसलिए जब भी उनकी पूजा करें  या उन्हें कुछ भी अर्पित करें तो उसमें हरा रंग जरूर होना चाहिए। बुधवार को अगर गणपति पूजा के साथ अगर आपके कुछ चमत्कारिक टोटके भी आजमा लें तो कई परेशानियां दूर हो जाएगी। आइये जाने बुधवार के ये कौन से टोटके हैं।

Also read: बुधवार को भगवान गणेश के ये 6 महामंत्र बनाएंगे लखपति, तुरंत दिखाई देगा असर 

बुधवार के प्रभावकारी उपाय एवं टोटके

  1. बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
  2. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके घर के सारे क्लेश और मन मुटाव दूर हो जाएंगे। घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी।
  3. गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाते हैं।
  4. हर बुधवार जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान जरूर करें। ऐसा करके आप अपने संबंधों में आई खटास को दूसर कर सकते हैं।
  5. बुधवार के दिन सात साबुत कौडियां लें और एक मुट्ठी हरा खड़ा मूंग लें। इन दोनों को हरे कपड़े में बांध लें। और भोर में किसी मंदिर की सीढ़ी पर चुपचाप रख आएं।
  6. हर बुधवार गणेश को मोदक का भोग लगाएं। उस मोदक को स्वयं न खाकर दूसरों को खिलाएं।
  7. एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंग दाल और दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर रखें। इन दोनों हांडियों को घर के किचन में कहीं पर भी रख दें। ऐसा करने से घर में आकस्मिक संकट नहीं आएगा।
  8. अगर आपको राहु की समस्या है तो बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं। और अगले दिन वह नारियल गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें। साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें।
  9. दो नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल पुष्प की माला देवी दुर्गा की पूजा करें। कोशिश करें कि पूजा बुधवार के दिन मंदिर में करें। एक नारियल चुनरी में लपेटकर दक्षिणा के साथ माता के चरणों में अर्पित कर दें। साथ ही माता की कपूर से आरती करें। ऐसा करके आप अपने घर में सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि ला सकते हैं।

Also read: हथेली पर बनने वाली स्वास्थ्य रेखा खोलती है आपकी सेहत के कई राज, पढ़ कर जानें कब छूटेगा बीमारियों से पीछा

किसी भी पूजा में श्रद्धा और विश्वास का होना बहुत जरूरी होता है। तभी किसी पूजा को सफल बनाया जा सकता है। तो बुधवार को आप भी ये उपाय जरूर करें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर