Siddhivinayak Temple Story: स्वयं विष्णु जी ने ही कराया था गणेश भगवान के सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण

आध्यात्म
Updated Apr 15, 2020 | 01:37 IST

Siddhivinayak Temple Story: गणेश जी के सिद्धिविनायक मंदिर की बहुत मान्यता है और लोग यहां दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। ये मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है, जहां साक्षात गणेश भगवान के दर्शन होते हैं।

Siddhivinayak Temple Story: गणेश जी के सिद्धिविनायक मंदिर की बहुत मान्यता है और लोग यहां दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। ये मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है, जहां साक्षात गणेश भगवान के दर्शन होते हैं। इस मंदिर के पास भीमा नदी भी बहती है, जो बेहद खूबसूरत नदियों में से एक है। इस मंदिर में गणेश जी की सूंड दाईं ओर है और बाकी मंदिरों में सूंड बाईं ओर होती है। ऐसा कहा जाता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में सभी मुरादें भी जल्द ही पूरी हो जाती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण स्वयं विष्णु जी ने कराया था। विष्णु जी को एक राक्षस का वध करना था, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद भगवान शिव ने विष्णु जी से कहा कि उन्हें गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, इससे उन्हें अवश्य ही लाभ मिलेगा। गणेश जी की पूजा करने से विष्णु जी को सफलता मिली थी, इसलिए इस मंदिर की बहुत मान्यता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर