Shanivar Vrat Vidhi Video: शनिवार के व्रत से खत्म होती हैं घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा, जानें सही विधि

आध्यात्म
Updated Aug 21, 2020 | 23:49 IST

Shanivar Vrat Vidhi Video: शनिवार शनि देव का दिन माना जाता है, इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं।

Shanivar Vrat Vidhi Video: शनिवार के दिन शनि देव की कृपा के लिए व्रत रखना सबसे बेहतरीन होता है, ये आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। अगर आपके घर में शांति नहीं रहती और धन की कमी बहुत ज्यादा रहती है, तो शनि देव का व्रत रखने से सारी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, इससे आपके जीवन में सुख-संपत्ति आती है। व्रत वाले दिन आपको शनि देव को काली दाल चढ़ानी चाहिए और दान करनी चाहिए। शनिवार के व्रत में आपको सात्विक भोजन करना चाहिए और काले रंग की चीज जरूर बनानी चाहिए। शनिवार के व्रत की पूरी विधि के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर