Guruvar Vrat Vidhi Video: गुरुवार के व्रत से होगी नौकरी संबंधी समस्या दूर, केले के पेड़ को जरूर करें जल अर्पित

आध्यात्म
Updated Jul 30, 2020 | 00:22 IST

Guruvar Vrat Vidhi Video: गुरुवार का दिन विष्णु जी का माना जाता है, इस दिन पूजा करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

Guruvar Vrat Vidhi Video: गुरुवार के दिन व्रत रखने से आपके घर में सुख-शांति तो आती ही है, बल्कि लक्ष्मी जी का भी वास होता है। गुरुवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करना चाहिए। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से आपको लाभ होगा। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना काफी लाभकारी होता है, अगर आप चाहें तो कोई पीली वस्तु दान भी कर सकते हैं। भगवान विष्णु को इस दिन पीले रंग की चीजें अर्पित करनी चाहिए और उनकी मन से उपासना करनी चाहिए। व्रत वाले दिन आपको किसी पीली चीज का दान करना चाहिए, जो आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। गुरुवार व्रत विधि के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर