Buri Nazar: क्‍या आपको भी लगती है जल्दी-जल्दी नजर? तो जानें इनसे बचने के ट्रिक्स

उपाय-टोटके
Updated Aug 07, 2019 | 11:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नजर लगने की बात आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन कुछ लोगों को आए दिन नजर लगती रहती हैं। ऐसा क्यों होता है कभी सोचा है?

Astro tips
Astro tips   |  तस्वीर साभार: Instagram

बच्चों ही नहीं बड़ों को भी नजर लगती है। कई बार कुछ लोग आए दिन यह शिकायत करते हैं कि उन्हें नजर जल्दी लगती है। ऐसे लोग बीमार भी बहुत रहते हैं। यही नहीं इनके काम करने में मन भी धीरे-धीरे उचटने लगता है, ऐसा क्यों होता है वह खुद भी नहीं जान पाते। बस उन्हें ये लगता है कि उन्हें नजर लग गई है। दरअसर नजर लगना भी एक शारीरिक कमजोरी की निशानी ही होती है। जो शारीरिक और मानिसक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं उन्हें ही बुरी नजर लगती है।

करियर, नौकरी सब पर लगती है नजर
नजर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि उनसे जुड़ी हर चीज पर लगती है। जैसे उनके करियर, नौकरी या संबंधों पर। दरअसल नजर यानी नकारात्म शक्ति का असर होता है। जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हें ही नजर का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि मजबूत इरादे वालों को नजर का असर नहीं होता है और वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। नजर जिसे लगती है वह खुद को बीमार सा महसूस करता है। उसका किसी काम में मन नहीं लगता और इसी कारण उसका काम, धंधा और संबंध सब बिगड़ने लगते हैं। बुरी नजर लगती है वो बीमार महसूस करता है। उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे करें खुद का नजर से बचाव

  1. यदि आपको लगता है कि आपको बार-बार नजर लगती है तो आप काला धागा पहना करें। इसे आप चाहे तों गले में पहने या पैर में। आप चाहें तो काला टिका लगाया करें। विज्ञान भी मानता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
  2. जब भी आप घर से बाहर निकलें गुड़ खा कर ही निकलें। ऐसा करने से नकारात्मक चीजों पर आपका ध्यान नहीं जाएगा।
  3. कोशिश करें कि आप पूजा-पाठ या मेडिटेशन पर अपना ध्यान लगाएं। शाम को लोहबान का धूप जलाएं।
  4. अपने घर और घर के आसपास पौधे और पेड़ लगाएं ये आपके अंदर सकारात्मकता पैदा करेंगे।
  5. अपने घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल को टांगे।
  6. तुलसी के पत्ते में नकारात्मक ऊर्जा को हरने का गुण होता है। आप इसकी पत्तियां रोज खाएं और घर में ढेर सारी तुलसी लगाएं।
  7. मन के हारे हार और मन के जीते जीत होती है। इसलिए अपने मनोबल को गिरने न दें और सकरात्मक बने रहें।

क्या कहता है नजर पर विज्ञान
विज्ञान यह मानता है कि शक्तियां तीन तरह की होती हैं सकरात्मक, विरोधात्मक और नकारात्मक। अब ये इंसान के मनोबल पर निर्भर करता है कि वह किस शक्ति के प्रति प्रभावित होता है। जो नकारात्मक उर्जा के प्रति प्रभावित होता है वह ज्यादा ही बीमार रहता है। उसका काम में मन नहीं लगता और वह खुद को कमजोर महसू करने लगता है और उसे लगता है कि उसको नजर लग गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर