Karwa Chauth: सुहागिन महिलाएं राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा, पति की उम्र होगी लंबी 

उपाय-टोटके
Updated Oct 17, 2019 | 09:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 17 अक्टूबर यानि की आज है। यदि इस दिन आप अपनी राशि (Zodiac sign) के अनुसार रंग के वस्त्र पहने और मंत्र (Mantra) जाप करें, तो इसके विशेष फल मिलेंगे।

Karva Chauth
Karva Chauth 
मुख्य बातें
  • करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिये रखती हैं 
  • चंद्र पूजा के समय करे विशेष मंत्र जाप
  • राशि के अनुसार भगवान को भोग लगाएं 

सुहागिनों का विशेष त्योहार, करवा चौथ होता है। इस दिन निर्जला व्रत रखने के साथ चांद को देख कर व्रत खोलने का विशेष महत्व होता हैं। इस व्रत का अधिक से अधिक लाभ मिले और आपके पति को निरोगी काया और लंबी आयु मिले, इसके लिए आपको अपनी राशि के अनुसार पूजा करनी चाहिए।

इसके लिए कुछ अलग या विशेष करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि विशेष रंग का प्रयोग करने और मंत्र के साथ अपने व्रत को करना होगा। ऐसा करने से आपको अपने पूजा का विशेष फल प्राप्त होगा। सौभाग्य और अखंड सुहाग के साथ आपका वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल बना रहेगा आइए जानते हैं महिलाएं करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय कर सकती हैं... 

राशि अनुसार करें करवा चौथ की पूजा, मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि : इस राशि की महिलाओं को गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। गुलाबी चूड़ियां, बिंदी, साड़ी पहन कर आप पूजा करें। साथ ही पूजा में भी गुलाबी फूल का प्रयोग जरूर करें। भोग में भी आप गुलाबी रंग के प्रसाद बनाएं। जैसे गुड़ या लाल पेड़ा आद। पूजा में इस मंत्र का जाप ‘ऊं गौरी सुताय नम:’ जरूर करें।

वृषभ राशि : इस राशि की सुहागिनों के लिए पीला रंग विशेष होगा। वे अपने श्रृंगार और वस्त्र में इस रंग का प्रयोग करें। साथ ही पूजा में पीले फूल और भोग को शामिल करें। इस दिन गणपति भगवान को नारिलय जरूर चढ़ाएं और इस मंत्र ‘अलम्पटाय नम: ‘ का जाप जयर करें।

मिथुन राशि : इस राशि की सुहागिनों के लिए हरा रंग शुभ होगा। हरी चूड़ियां, बिंदी और साड़ी पहने और पूजा में गणपति जी को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। साथ ही ‘ऊं वर प्रदाय नम:’ मंत्र का जाप करें। कोशिश करें कि हरे मोतिचूर वाले लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि : इस राशि की महिलाओं को पूजा में सफेद रंग के फूल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि चांदी के गहने पहनें और किसी भी रंग की साड़ी पहनें लेकिन उसमें सिल्वर बॉडर्र या कलर होना चाहिए। रंगीन चूड़ियों के बीच सिल्वर चूड़ियां पहनें। प्रसाद में सफेद पेड़े या खीर का भोग चांदी के बर्तन में लगाएं और ईशान पुत्राय नम: मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि : इस राशि की जातक की महिलाओं के लिए सुनहरा रंग खास होगा। अपने श्रृंगार में सोने के गहने पहने और सुनहरी रंग की साड़ी पहनें। गणपति जी को इस दिन हलवे या गुड़ का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में गुलाब के फूल प्रयोग करे और ऊं हेरम्बाय नम: का जाप करें। कन्या राशि : इस राशि की जातकों के लिए हल्का नीला रंग शुभ होगा। नीले रंग के वस्त्र पहने, बिंदी लगाएं और संभव हो तो नीले फूल पूजा में प्रयोग करें। इस दिन गणपति जी को कोई भी मीठी चीज का भोग लगाएं। इसके बाद ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप करें।

तुला राशि : इस राशि की महिलाओं के लिए जामुनी रंग शुभ होगा। इस दिन भगवान को खीर का भोग लगाएं और जामुनी या गुलाबी रंग के फूल का प्रयोग करें। चंद्रमा पूजन में सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ में ऊं लम्बकर्णाय नम: मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि : इस राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी रंग शुभ होगा। इस रंग की साड़ी , फूल और प्रसाद तैयार करें। गणपति जी को केसर की मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में कुमकुम का प्रयोग जरूर करें। साथ ही भीमाय नम: मंत्र का जाप करें।

धनु राशि : इस राशि की महिलाओं के लिए पीला रंग शुभ होगा। इसी रंग के वस्त्र पहने और पीले फूल पूजा में चढ़ाएं। गणपति जी को केले का भोग लगाएं, वहीं चंद्र पूजा में पीले या सफेद रंग के फूलों का प्रयोग करें। साथ ही ऊं सुमुखाय नम: मंत्र का जाप करें।

मकर राशि : इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन रेशमी वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। गणपति भगवान को बेसन के लड्डू चढ़ाएं और चांद की पूजा में गेंदे का फूल का प्रयोग करें और ऊं मेघनादाय नम: मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि : इस राशि की सुहागिनें इस दिन मल्टी कलर की साड़ी पहन सकती हैं। गणपति जी की पूजा में बिल्वपत्र जरूर अर्पित करें। साथ ही चंद्रमा पूजन में सफेद रंग के फूल प्रयोग करें।

मीन राशि : इस राशि से जुड़ी सुहागिनों के लिए केसरिया रंग शुभ है। इस रंग का वस्त्र पहने और पूजा में इस रंग का प्रयोग करें। हालांकि गणपति जी को आप दूर्वा जरूर चढ़ाए। भगवान गणेश को हलवे का भोग लगाना चाहिए। चंद्रमा पूजन में पीले रंग का फूल प्रयोग करें। साथ ही ऊं गजवक्त्राय नम: का जाप करें।

ये छोटे लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण पूजा विधि है, जिसे अपना कर आप अपनी पूजा को सफल बना सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर