Lal kitab keTotke:घर के पास नीम का पेड़ लगाने के ये हैं चमत्कारिक लाभ, जानिए क्या कहती है लाल किताब

उपाय-टोटके
Updated Mar 14, 2020 | 07:22 IST | Ritu Singh

Lal kitab ke Upay: नीम का पेड़ स्वास्थ्य का खजाना होता है, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता हो कि नीम के पेड़ के ज्योतिष लाभ भी कम नहीं। लाल किताब से जानें कि नीम के पेड़ को घर के पास लगाने के ये ज्योतिष लाभ...

मुख्य बातें
  • नीम का पेड़ मंगल ग्रह का साक्षात रूप है
  • नीम का पेड़ घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए
  • मकर और कुंभ राशि वालों को नीम जरूर लगाना चाहिए

नीम के पेड़ का हर हिस्सा स्वास्थ्य के लिए अमृत से कम नहीं, इसकी पत्तियां, तना, छाल, जड़, फल सब कुछ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। नीम के स्वास्थ्य भरे फायदे तो सब जानते हैं, लेकिन इसके ज्योतिष प्रभाव यानी चमत्कार से लोग वाकिफ नहीं होते।
देवी और शक्ति की उपासना में नीम का प्रयोग बहुत ही शुभ माना गया है। ग्रह की शांति के लिए भी नीम की लकड़ी से हवन किया जाता है। । इसके पत्तों को जल में डालकर स्नान करने से भी ग्रह शांत होते हैं। 

नीम का पेड़ घर के पास लगाएं, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

नीम का पेड़ घर के दक्षिण में लगाएं

नीम का पेड़ मंगल ग्रह का साक्षात स्वरूप माना गया है। इस पेड़ को हमेशा घर के दक्षिण में लगाएं, इससे घर में मंगल बना रहेगा और अमंगलकारी संकट दूर होंगे। एक बार नीम का पेड़ लगाएं तो उसे बड़ा होने तक सेवा करें।

निरोगी काया हरने के लिए वायव्य कोण पर लगाएं नीम

नीम का पेड़ निरोगी बनाता है और यह पूरा पेड़ ही अमृत समान होता है। ज्योतिष में भी इसे निरोगी काया देने वाला माना गया है। निरोगी काया के लिए इस पेड़ को दक्षिण या वायव्य कोण पर लगाएं। इससे निरोगी काया ही नहीं सकंटों से भी मुक्ति मिलेगी।

कुभ और मकर राशि वाले जरूर लगाएं नीम का पेड़
जिन जातकों का जन्म उत्तराभाकद्रपद नक्षत्र में हुआ हो या जिनकी राशि मकर या कुंभ राशि है उन्हें नीम का पेड़  जरूर लगाना चाहिए। ये उनके लिए बहुत शुभफलदायी होगा। उनके प्रगति और मान सम्मान के पथ को अग्रसर करेगा।

हनुमत कृपा के लिए करें ये काम

हनुमानजी प्रसन्न् हो जाएं तो भक्तों के जीवन से संकट ही टल जाएं। यदि आप हनुमान जी की कृपा का पात्र बनना चाहते हैं तो आपको अने घर में नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

शनि और केतु की शांति के लिए लगाएं नीम का पेड़

नीम के पेड़ का संबध शनि और केतु से भी जोड़ा गया है। इसलिए दोनों ही ग्रहों की शांति के लिए नीम के पेड़ की देखभाल करना, उसे घर में लगाना और जल देना चाहिए।

नीम के अन्य प्रयोग

नीम की लकड़ी का हवन करना, देवी उपसना में नीम का प्रयोग करने के साथ नीम की माला धारण करना भी ग्रहों के कुप्रभाव से बचाता है। नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डाल कर नहाने से केतु ग्रह शांत होता है। वहीं नीम की माला पहनने से शनि शांत होता है।

मंगल को शांत करने के लिए नीम का दातुन करें। घर से नारात्मकता दूर करने के लिए नीम की पत्तियों का धुआं दें।नीम के ये प्रयोग आपके जीवन में सुख-शांति और विकास की रहा को अग्रसर करते हैं। नीम के ज्योतिष और सेहतमंद फायदे का लाभ जरूर उठाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर