धन प्राप्ति से लेकर संकट और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय, करें सिर्फ यह काम 

उपाय-टोटके
Updated Jul 21, 2019 | 12:26 IST | टाइम्स नाउ ब्यूरो

लाल किताब में कई ऐसे असाध्य कष्टों के उपाय भी हैं जिनसे मुक्ति पाना आसान हो जाता है। धन संकट, शारीरिक कष्ट या ऊपर बाधाओं के साथ ही शत्रुओं से मुक्ति के लिए सटीक उपाय जानें।

Astrological Remedies
Astrological Remedies 
मुख्य बातें
  • शनि की कुदृष्टी कई बार इंसान को नरक का भोग कराने लगती है
  • नकारात्मक बाधांए हो तो शुक्रवार के दिन काले घोड़े को काला चना खिलाएं
  • ऊपरी बाधाएं, टोने-टोटके का प्रभाव दूर करने के लिये लाल किताब के उपाय करें

नई दिल्‍ली। Lal kitab upay: कहते हैं समस्याएं बता कर नहीं आती हैं और कई बार समस्याएं खुद की नहीं बल्कि दूसरों की ओर से थोपी हुई होती हैं। लेकिन अगर सच्चे मन और विश्वास के साथ उपाय किए जाए तो समस्याएं खत्म भी आसानी से हो जाती हैं। ऊपरी बाधाएं, टोने-टोटके का प्रभाव, धन हानि या शारीरिक कष्ट आदि के लिए लाल किताब के उपाय बहुत ही कारगर हैं। बस इसे सच्चे मन और विश्वास के साथ विधिपूर्वक अपनाने होंगे। लाल किताब में कई ऐसे असाध्य कष्टों से मुक्ति के उपाय मौजूद हैं जो आपको न केवल कष्टों से मुक्त करते हैं बल्कि कष्ट निवारण के साथ आपके लिए नए मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। तो आइए आज कुछ ऐसे ही कष्टों के बारे में जाने और उनके उपाय क्या हो सकते हैं लाल किताब के जरिये जानें।

शनि की कुदृष्टी कई बार इंसान को नरक का भोग कराने लगती है। इस दोष से बचने के लिए शनिवार के दिन उड़द दाल के चार बड़े बनाएं और उसे अपने सिर से तीन पर उल्टा घुमाते हुए कौए को खिला दें। करीब सात शनिवार जरूर ऐसा करें। सारा दोष खत्म हो जाएगा।

 

1-चमड़े का जूता करें दान
अगर आप पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या हो तो आप शनिवार के दिन अपने साइज का चमड़े का जूता शनिदान लेने वालें को दें। अगर यह संभव न हो तो आप सरसों के तेल में खुद को देख कर वह तेल उन्हें दान दें। लेकिन दान देते हुए ‘ऊँ सूर्य पुत्राय नम:’ आठ बार करते रहें।

2-काले घोड़े को खिलाएं काला चना
अगर आपके घर में किसी के ऊपर नकारात्मक बाधांए या ऊपरी बाधाएं हो तो आप काले घोड़े को 1-1/4 किलो काले चने शुक्रवार को खिलाना शुरू कर दें। साथ ही शनिवार को उसके पिछले दाएं पैर की नाल ले कर अपने अपने घर के मुख्य दरवाजे पर यू आकार में टांग दें।

3-दृष्टिहीन बच्चों में बांटे संतरा
आर्थिक संकट दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन अंधविद्यालय में 27 संतरे अंधे बच्चों को खिलाएं।

4-शिक्षा की चीजें करें दान
अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में न लगता हो तो आप किसी अंधे बच्चे के हांथों से उसे पढ़ने से संबंधित चीजों का दान कराएं अथवा उसकी शिक्षा के लिए फीस आदि दें।

5-नींबू से उतारे नजर
टोना-टोटका का असर खत्म करने के लिए प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से नींबू लेकर ऊपर सात बार उलटा घुमाकर नजर उतार लें। साथ ही शनिवार के दिन एक चाकू सिर से पैर तक धीरे-धीरे स्पर्श करते हुए नींबू को बीच से काट दें। दोनों टुकड़े दक्षिण दिशा की ओर संध्या समय फेंक दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर