Ruby stone Benefits: डिप्रेशन दूर करके आत्मविश्वास बढ़ाता है रूबी, जान लीजिए माणिक रत्न के चमत्कारी फायदे

Ruby stone Benefits in Hindi: माणिक रत्न को अंग्रेजी में रूबी कहते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रूबी को धारण करने से आत्मविश्वास और स्वास्थ्य सहित कई लाभ होते हैं।

Manik stone Benefits in Hindi
माणिक रत्न रूबी पहनने के फायदे 
मुख्य बातें
  • माणिक रत्न को अंग्रेजी में कहते है रूबी।
  • ज्योतिषियों के अनुसार रूबी रत्न धारण करने से बढ़ती है आत्मविश्वास की क्षमता।
  • ज्योतिष शास्त्र में रूबी रत्न माना जाता है सूर्य के समान बेहद प्रभावशाली। 

Ruby stone Benefits: रूबी सभी रत्नों में से सबसे खूबसूरत रत्न माना जाता है। आपको बता दें, कि माणिक को अंग्रेजी में रूबी कहते है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार रूबी रत्न को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। यह लाल रंग का होता है। यह काफी महंगा होता है। ज्यादातर रूबी रत्न का इस्तेमाल ज्वेलरी कंगन, हार, अंगूठी जैसे गहनों को बनाने में करते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार रूबी रत्न को सूर्य से संबंधित रत्न माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार रूबी में पॉजिटिव एनर्जी पाई जाती है, जिसे धारण करने के बाद खुद के अंदर पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होना शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रूबी को धारण करने वाले लोगों में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह रत्न छात्र, प्रोफेसर, बिजनेसमैन, पॉलीटिशियन, आर्मी मैन, प्रशासन के अधिकारी, ब्राह्मण और प्रोफेशनल व्यक्ति को जरूर धारण करना चाहिए या जो व्यक्ति जीवन में प्रसिद्ध होना चाहते हैं या अच्छी कमाई करना चाहते हो या फिर जो व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें यह रतन जरूर धारण करना चाहिए।

यदि आप में आत्मविश्वास की कमी है, तो रूबी रत्न को जरूर धारण करें। यकीन मानिए यह आपके आत्मविश्वास को डगमगाने नहीं देगा। तो आइए जाने रूबी रत्न पहनने के और क्या-क्या है फायदे।

रूबी रत्न पहनने के फायदे:

1. नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार:
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति रूबी रत्न धारण करता है, उसमें नेतृत्व करने की क्षमता काफी देखने को मिलती है। उसे सरकारी सेवाओं के पदों से बहुत समर्थन और प्रशंसा प्राप्त होती हैं।

2. आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार:
जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैसे व्यक्ति को रूबी रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास की क्षमता बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बल्कि यह रत्न को धारण करने से भक्ति में भ्रम होने की समस्या दूर हो जाती है।

3. व्यक्तित्व को निखारने में करें मदद:
ज्योतिष के अनुसार रूबी रत्न की गर्मी और उसकी तीव्रता व्यक्ति में पॉजिटिव एनर्जी भरता लाता हैं। जो व्यक्ति इसे धारण करता है, उसके व्यक्तित्व में काफी निखार आता है। इसे धारण करने से आंखों की रोशनी और रक्त परिसंचरण में सुधार होता हैं।

4. व्यक्ति को बढ़ावा देने में करें मदद:
ज्योतिष के अनुसार इस पत्थर को धारण करने वाले व्यक्ति शानदार तरीके से जिंदगी जीता है।

5. हड्डियों को मजबूत करने में मददगार:
ज्योतिषियों के अनुसार रूबी रत्न को धारण करने से हड्डियां मजबूत होती है। यह त्वचा संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

6.  स्वास्थ्य को बनाए बेहतर:
यदि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है, तो तांबे की अंगूठी में रूबी पत्थर निश्चित रूप से धारण करें। ज्योतिषी के अनुसार इसे धारण करने से इस समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है।

7.  क्रिएटिविटी की क्षमता बढ़ाने में मददगार:
ज्योतिषी के अनुसार रूबी रत्न इंजीनियरों, सुनारों, अभिनेताओं, कलाकारों, सरकारी अधिकारियों स्टॉक ब्रोकर कपड़ा या कपास डीलरों के करिए और अभिनव क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभदायक और प्रभावशाली माना जाता हैं।

8. स्वास्थ्य की समस्या करें दूर:
रूबी स्टोर उनके चार्ट में कमजोर सूर्य वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। जिस व्यक्ति में अपाचे, पीलिया दस्त, हाई और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं से ग्रसित है उनके लिए यह रत्न बेहद लाभकारी होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर