Vastu Tips: वास्‍तु के अनुसार कैसा होना चाहिये घर के कमरों और दरवाजों का रंग

वास्तु टिप्‍स
Updated Sep 25, 2019 | 10:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घर के कमरों में पेंट की दिशा के अनुसार रंगों का चयन करना सही रहता है। जैसे नॉर्थ-ईस्ट की दिशा के लिए हल्का नीला। दक्षिण की दिशा के लिए लाल और पीला रंग होना चाहिये।

Colours for rooms
Colours for rooms  |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • वास्‍तु शास्‍त्र के नियमों के अनुसार हर रंग का अपना महत्‍व होता है
  • घर के कमरों में पेंट की दिशा के अनुसार रंगों का चयन करना सही रहता है
  • किचन की दीवारों का रंग संतरी या लाल होना चाहिए

अगर आप अपने घर की दीवारों पर कोई नया पेंट करवाने की सोच रहे हैं तो पहले वास्‍तु का ध्‍यान रखें। जिस तरह घर बनाने में पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश होता है उसी प्रकार से घर की दीवारों का रंग भी हमारे सेहत, स्‍वभाव और कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है। 

यही नहीं कमरे के दरवाजे और खिड़कियों में किस रंग का पेंट लगाना चाहिये, इसका भी काफी महत्‍व है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हल्‍का रंग हमेशा अच्‍छा और शुभ माना जाता है। वहीं, गहरा रंग आपकी एनर्जी को खत्‍म कर देता है। वास्‍तु शास्‍त्र के नियमों के अनुसार हर रंग का अपना महत्‍व होता है इसलिये घर पर पेंट करवाते समय वास्‍तु के नियमों का पालन जरूर करें। आइये यहां जानें घर के कमरों का रंग कैसा होना चाहिये... 

दिशा के अनुसार रंगों का चयन
घर के कमरों में पेंट की दिशा के अनुसार रंगों का चयन करना सही रहता है। जैसे नॉर्थ-ईस्ट की दिशा के लिए हल्का नीला। दक्षिण की दिशा के लिए लाल और पीला रंग। पश्चिम की दिशा में नीला और पूर्व की दिशा के लिए सफेद या हल्का नीला चुना जा सकता है। 

कमरे के अनुसार रंगों का चयन

  • बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है इसलिए इसमें नीला रंग होना चाहिये। 
  • ड्राइंग रूम को उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिये। इसलिए इस दिशा में सफेद रंग का कलर होना चाहिए।
  • बच्‍चों के कमरे में सफेद रंग कराना चाहिये और इसे उत्तर-पश्चिम की दिशा में बनवाना चाहिये। 
  • किचन की दीवारों का रंग संतरी या लाल होना चाहिए।
  • उत्तर-पश्चिम दिशा बाथरूम के लिए सबसे सही है इसकी दीवारों पर सफेद रंग होना चाहिए।

कमरों की दीवारों के अलावा खिड़कियों और दरवाजों का रंग भी मायने रखता है। इन पर हमेशा गहरे रंग से पेंट करवाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर