Vastu Shastra: घर की इस दिशा में रखें अपना दर्पण, आर्थिक संकट के साथ इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

वास्तु टिप्‍स
Updated Dec 14, 2019 | 07:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घर में यदि धनहानि (Money loss) हो रही हो या आर्थिक संकट बना रहता है तो आपको वास्तु (Vastu) के कुछ उपाय आजमाने चाहिए। वास्तु में दर्पण (Mirror) का सही प्रयोग धन आगमन का कारक माना जाता है।

vastu tips-घर की इस दिशा में रखें अपना दर्पण
vastu tips-घर की इस दिशा में रखें अपना दर्पण 
मुख्य बातें
  • तिजोरी के सामने दर्पण जरूर लगाएं
  • अपने पर्स में छोटा शीशा रखना चाहिए
  • उत्तर दिशा में दर्पण लगाना होता है खास

घर का वास्तु यदि सही न हो तो वो इंसान के जीवन में कई तरह के कष्ट लेकर आता है। ये कष्ट शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर तरह के हो सकते हैं। हर कष्ट का कारक अलग-अलग होता है। ठीक उसी तरह यदि घर में वास्तु के कुछ छोटे उपाय कर लिए जाएं तो कष्ट कम होने लगते हैं।

यदि घर में आर्थिक दिक्कत हो तो आपको दर्पण के कुछ महत्वपूर्ण उपाय जरूर जानने चाहिए। दर्पण घर में धन आगमन का रास्ता खोलता है, लेकिन तभी जब ये सही दिशा में और वास्तु के अनुसार घर में लगाया जाए। तो आइए आज दर्पण को घर में कहां लगाना चाहिए जिससे घर में धनवर्षा हो।

घर में ऐसे लगाएं दर्पण, तो खूब बरसेगा धन

1. तिजोरी के सामने लगाएं दर्पण- घर में जहां भी आपकी तिजोरी हो उसके सामने दर्पण लगाएं। ऐसा करने से आपके धन में दोगुना वृद्धि होगी।

2. धन रखे के स्थान पर रखें दर्पण- आप जहां अपने घर का धन रखते हैं उस स्थान पर ऐसे दर्पण लगाएं कि उसमें रुपये की छवि नजर आए। ये आपके धन को बढ़ाने का उपाय है।

3. उत्तर दिशा में लगाएं दर्पण- घर में अगर आपको लगता है कि धन हानि होती जा रही है तो आप अपने घर में दर्पण उत्तर दिशा में ही लगाएं। उत्तर दिशा भगवान कुबेर का वास होता है। इसलिए ये दिशा आपके धन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है।

4. लाल रंग के पर्स में रखें दर्पण- अपने पर्स में हमेशा एक दर्पण रखें और याद रखें ये पर्स लाल रंग का ही हो। काले रंग का पर्स न रखें।

5. कैश बॉक्स में रखे दर्पण- धन बढ़ाने के लिए आप अपने कैश बॉक्स में दर्पण लगा लें। जब भी आप इसमें धन रखेंगे वह बढ़ेगा कम नहीं होगा।

6. ड्रेसिंग टेबल का दर्पण ऐसा हो- ड्रेसिंग रूम में जब भी आप दर्पण लगाएं वह जमीन से 4 से 5 फीट ऊपर होना चाहिए। जमीन से छूता दर्पण धनहानि करता है।

तो वास्तु के अनुसार अपने घर में दर्पण लगा कर आप भी धन हानि को रोककर धन आगमन का रास्ता खोल सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर