Baisakhi 2020: जानें क्यों हर साल 13 अप्रैल को मनाई जाती है बैसाखी, क्यों है हिंदू धर्म में भी मान्यता

आध्यात्म
Updated Apr 12, 2020 | 23:35 IST

Baisakhi Kyu Manayi Jati Hai In Hindi: पंजाब और हरियाणा में जब रबि की फसल तैयार हो जाती है तो यह पर्व मनाया जाता है। वहीं हिंदू धर्म में भी इस दिन का काफी महत्व होता है।

बैसाखी पर्व प्रमुख तौर से पंजाब और हरियाणा में 13 अप्रैल को मनाया जाता है। मुख्य तौर पर फसल काटने की खुशी इस दिन मनाई जाती है। इसी के साथ सिख धर्म की मान्यता के अनुसार 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख धर्म के लोग इसे सामूहिक तौर पर जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। इसी के साथ इस दिन हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इस दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं भारत के अन्य क्षेत्रों में इस दिन बिहू, विशू, पुंथडु के रूप में मनाया जाता है। 13 अप्रैल और बैसाखी का इतिहास जानने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर