Shani Chalisa Video: शनिवार के दिन व्रत करने से मिलती है संकटों से मुक्ति, सुनें शनि चालीसा

आध्यात्म
Updated Mar 13, 2020 | 16:32 IST

Shanivar Special Pooja Chalisa: शनिवार के दिन शनिदेव का पूजन करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी किया जाता है।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर किसी देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव का पूजन किया जाता है। शनिदेव की दृष्टि को क्रूर माना जाता है। वह राजा को रंक बनाने की शक्ति रखते हैं। यदि काम-धंधे में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो शनिदेव को प्रसन्न करना महत्वपूर्ण है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का व्रत किया जाता है। व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो शनि मंदिर जाकर पूजन करें। इसी के साथ शनि चालीसा का पाठ करना सबसे अधिक लाभदायक होता है। शनिवार के व्रत में सात्विक भोजन करें। शनि को इस काली दाल अर्पित की जाती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करना भी लाभदायक होता है। इस वीडियो में शनि चालीसा सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर