Shani Dev Bhajan Video: शनिवार को करें व्रत, शनिदेव का भजन करने से दूर होते हैं संकट

आध्यात्म
Updated Mar 20, 2020 | 16:17 IST

Shanivar Special Bhajan Video: शनिदेव को सभी देवों में सबसे क्रूर माना जाता है। मान्यता है जिस व्यक्ति पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ जाती है, वह राजा से रंक हो जाता है।

हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है। शनिदेव हिंदू पुराणों के अनुसार अपने क्रोध के लिए प्रख्यात हैं। उनकी क्रूर दृष्टि राजा को रंक बना देती है। मान्यता है शनिवार के दिन लौहे का काम करने वाले शनिदेव का विशेष पूजन करते हैं। इससे उनके काम में समृद्धि आती है। जिस पर शनि की क्रूर दृष्टि होती है, उसके काम नहीं बनते हैं। इसे शनि की साढ़े साती के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार के दिन भजन-कीर्तन भी किया जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव के भजन सुनकर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर