Thursday Special Lord Vishnu Aarti: गुरुवार के दिन सुनिये विष्णु जी की ये आरती, होगा सभी जन्मों का कष्‍ट दूर

आध्यात्म
Updated Jul 29, 2020 | 22:03 IST

Thursday Special Lord Vishnu Aarti Video: भगवान विष्णु जी की आरती यदि हर गुरुवार को की जाए तो एक नहीं कई जन्मों का उद्धार हो सकता है। तो आइए आज उनकी आरती सुने।

Thursday Special Lord Vishnu Aarti Video: विष्णु जी गुरु यानी बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी पूजा ही बृहस्पति की पूजा मानी जाती है। इतना ही नहीं केले के रूप को भी भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि बृहस्पति की पूजा में पीली चीजों को ही महत्व दिया जाता है। इस दिन पीले चंदन से भगवान की पूजा की जाती है और भक्त के साथ भगवान को भी पीला वस्त्र ही धारण कराना चाहिए। जिन भक्त को भगवान विष्णु या बृहस्पति को प्रसन्न करना है उन्हें विधिवत गुरुवार के दिन केले की जड़ में जल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। साथ ही बृहस्पति कथा भी पढ़ना और आरती करना जरूरी होता है। यहां देखिए भगवान विष्णु की आरती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर