Dhanteras Shopping: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार करें खरीददारी, कुबेर देव भर देंगे घर 

व्रत-त्‍यौहार
Updated Oct 22, 2019 | 07:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन खरीददारी को काफी शुभ माना जाता है। जानें राशि के अनुसार किन चीजों की खरीददारी की जा सकती है... 

 Dhanteras 2019 Shopping
Dhanteras 2019 Shopping   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • दीवाली के एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है
  • इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने के साथ-साथ खराद दारी की जाती है
  • इस बार बहुत ही अच्छा संयोग है। जिसमें खरीददारी करने से आपको सालभर फल मिलेगा

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिस दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ साथ सामान भी खरीदने को शुभ माना जाता है। इस दिन कई प्रकार की तांत्रिक पूजाएं भी की जाती हैं। प्रत्येक कार्य का शुभ मुहूर्त होता है। प्रत्येक राशि के अनुसार कौन सा सामान खरीदें इसका भी नियम होता है। दिनांक 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को धनतेरस है। रात्रि 07:08 के बाद ही त्रयोदशी है.... 

धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त-

  • प्रदोष काल- 05:57 pm से 08:32 pm
  • वृषभ काल-07:08 pm से 09:01pm
  • इसके अलावा शुभ मुहूर्त- 06:42 से 07:09 pm
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shefali Singh (@shefali.guidanceforlife) on

राशि अनुसार करें शुभ मुहूर्त में खरीददारी-

1. मेष- ताम्र पात्र, स्वर्ण के आभूषण व बर्तन 
खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 06:42 pm से 07:09 pm तक

2. वृष- चांदी के सामान, हीरा, स्टील के बर्तन वस्त्र
खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 05:57pm से 08:32pm तक

3. मिथुन- वस्त्र, चांदी के आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के बर्तन
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  07:08 pm से 09:01 pm तक

4. कर्क- स्वर्ण आभूषण, चांदी, स्वर्ण के आभूषण,धार्मिक पुस्तक
खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त:  06:42 pm से 07:09 pm तक

5. सिंह- स्वर्ण के सामान,ताम्र पात्र,स्वर्ण के सिक्के
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  05:57 pm से 08:32 pm तक

6. कन्या- वस्त्र,चांदी,स्टील तथा चांदी के पात्र
खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 07:08pm से 09:31 pm तक

7. तुला- चांदी,हीरा, वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, इत्र
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  07:08 pm से 09:01 pm तक

8. वृश्चिक- तांबे के समान। फूल के बर्तन, स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण की मूर्ति
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  05:57 pm से 08:32 pm तक

9. धनु- धार्मिक पुस्तक, कलम, स्वर्ण के समान, ताम्र पात्र, फूल के बर्तन
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  06:42 pm से 07:09 pm तक

10. मकर- चांदी, हीरा, वस्त्र, वाहन
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  07:08 pm से 09:01 pm तक

11. कुम्भ- वाहन, चांदी के सामान, हीरा, बरतन
खरीदारी का शुभ मुहूर्त: 07:08 pm से 09:01 pm तक

12. मीन- धार्मिक पुस्तक, कलम, स्वर्ण के आभूषण, ताम्र पात्र
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:  06:42 pm से 07:09 pm तक

माना जाता है कि घर में नया सामान (सोना, चांदी और बर्तन) लाने से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धनतेरस के मौके पर सोने की खरीददारी का विशेष प्रचलन है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर