इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए प्रदोष काल, वृषभ काल से लेकर भगवान कुबेर का मंत्र

धनतेरस के त्योहार से ही दिवाली की शुरुआत होती है। जानिए इस साल कब मनाया जा रहा है धनतेरस और क्या है इसका महत्व...

Dhanteras 2021
Dhanteras 2021 
मुख्य बातें
  • धनतेरस त्योहार इस साल 2 नवंबर को मनाया जा रहा है।
  • धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है।
  • 'ओम कुबेराय नम:' का जाप कर आप भगवान कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं।

धनतेरस पांच दिन तक चलने वाले दिवाली पर्व का पहला दिन है।  कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आने वाला ये त्योहार इस साल 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार  भगवान धन्वंतरि सागर मंथन के दौरान हाथ में कलश लिए उत्पन्न हुए थे।

Dhanteras 2021 Date, Laxmi Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra

हिंदू धर्म के अनुसार धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि और यम देवता की पूजा की जाती हैं।  धनतेरस के दिन सभी लोग धन्वंतरि देवता, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी से सदैव प्रसन्न रहने, स्वस्थ रहने और जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। 

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन इस तरह करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र - Dhanteras worship lord dhanvantari like this on the day of dhanteras know the

प्रदोष काल और वृषभ काल (Dhanteras 2021 Pradosh Kal and Vrishabh Kal Timings)
धनतेरस के दिन प्रदोष काल: शाम 05:35 से 08:11 तक चलेगा। वहीं, वृषभ काल: शाम 06:18 से शाम 08:14 तक होगा। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार या आंगन में दीया जलाएं।

Diwali Maa Lakshmi Aarti: Lakshmi Aarti for health, wealth & prosperity - Lakshmi ji ki Aarti | - Times of India

भगवान कुबेर का मंत्र (Dhanteras 2021 Lord Kuber Mantra)
इस दिन भगवान कुबेर के मंत्र 'ओम कुबेराय नम:' का जाप कर आप भगवान कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं। वहीं, आप भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न कर अपने घर में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं, तो उस दिन धन्वंतरि देवता की पूजा करें।

64 Dhanvantari ideas in 2021 | puranas, ayurveda, vishnu

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार की पूजा करें यानी 16 क्रियाओं से पूजा करें। पूजा के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा जरूर चढ़ाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर