Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं मनमोहक पूजा की थाली, जानें डेकोरेशन के ये आसान टिप्‍स 

व्रत-त्‍यौहार
Updated Oct 17, 2019 | 12:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karva chauth Pooja Thali Decoration Tips: करवा चौथ (Karva Chauth) पर पूजा की थाल (Thala Decorating) को सजाने का विशेष महत्व होता है। पूजा (Pooja) की थाल की सजवाट करने के लिए आप कुछ खास प्रयोग कर सकती हैं।

Karva chauth Pooja Thali
Karva chauth Pooja Thali  |  तस्वीर साभार: Indiatimes
मुख्य बातें
  • करवा चौथ पर पूजा की थाल जरूर सजाएं
  • थाल की सजावाट के आसान से तरीके जानें
  • थाल सजाने के लिए आवश्यक सामग्री जानें

करवा चौथ की पूजा जितनी महत्व रखती है उतना ही महत्व उसकी थाल का भी होता है। पूजा की थाल जिसकी जितनी सुंदर होती है उतना ही उसे व्रत का लाभ मिलता है। विवाहिताएं भी पूजा की थाल पर बहुत ध्यान देती हैं। पूजा की थाल को डिजाइनर तरीके से सजाने के साथ उसमें आवश्यक सभी सामग्री का होना भी बहुत जरूरी होता है।

इसलिए समय रहते आप अपनी थाल और थाल में रखी जाने वाली सामग्री के बारे में जरूर जान लें ताकि अंतिम समय में दिक्कत न हो। यहां आपको कुछ खास तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपनी पूजा की थाल को यूनिक तरीके से सजा सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by personalisedgiftcart217 (@personalisedgiftcart) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RythemSunilGupta (@rythems_kraft_korner) on

करवा चौथ पूजा थाली में रखी जाने वाली जरूरी सामग्री

  • मिठाई
  • दीया (मिट्टी का दीपक)
  • करवा (घड़ा) पानी से भरा हुआ
  • अगरबत्ती और माचिस की तीली
  • फूल, फल और खाद्यान्न
  • कुमकुम, रोली, हल्दी, चवाल, चंदन
  • चांद की पूजा करते समय पूजा की सामग्री
  • दीया (मिट्टी का दीपक)
  • करवा चौथ कलश
  • सजाया चलनी (चन्नी)
  • करवा चौथ थाली को कवर करने के लिए एक सजावटी कपड़े का टुकड़ा
  • धुप, कपूर, चावल, कुमकुम, चंदन पाउडर
  • मिठाई और ड्राई फ्रूट्स
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Floral Art Mumbai (@floralartbysrishti) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chicgiftingstore (@chicgiftingstore) on

करवा चौथ की थाली सजाने की विधि- 
एक थाली लें और इसमें किसी भी रंग का मखमली कपड़ा लपेट दें। कपड़े को फिनिशिंग टच देने के लिए आप इसे गोलाई में काट कर चिपका भी सकती हैं। अब इसमें थाल के किनारे को गोटे और सितारे से सजाएं। अब इसमें पहले दीये को रखें। दीये को आप सुनहरे रंग से स्प्रे कर कलर कर लें।

चाहें तो सितारे से दीये को सजा कर थाली में रखें। थाल को आप अपने मन पंसद तरीके से सजा सकती हैं। वेलवेट की जगह आप लेस से भी पूरी थाल सजा सकती हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर