Makar Sankranti Ganga Snan: मकर संक्रांति पर इन 6 जगहों पर किया गया गंगा स्नान, देता है अक्षय पुण्य 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व होता है। इससे भी ज्यादा महत्व पवित्र स्थान की नदियों में स्नान (bathing) करना होता हैं। संक्रांति में 6 स्थानों में से किसी एक स्थान

 Makar Sankranti
Makar Sankranti   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए
  • देश भर में छह स्थानों पर स्नान करना पुण्यदायी होता है
  • इन स्थानों पर स्नान मोक्ष और पापों से मुक्ति दिलाता है

मकर संक्रांति पर दान-पुण्य के साथ पवित्र नदियों के साथ पवित्र स्थान पर नहाने का भी बहुत महत्व है। तीर्थनगरी में मकर संक्रांति का किया गया स्नान अक्षय पुण्य देने वाला होता है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं और  इस दिन तीर्थ नगरी में पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य की पूजा कर ली जाए तो मनुष्य को असीम फल की प्राप्ति होती है और उसकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। पुराणों में मान्यता है कि मकर संक्रांति पर 6 स्थान पर स्नान करना विशेष पुणयदायी होता है। आइए जानें ये छह जगहें कौन सी हैं। 

गंगासागर में डुबकी लगाने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल
मकर संक्रांति पर गंगासागर में स्नान करना अश्वमेध यज्ञ के समान फल देने वाला होता है। मान्यता है कि गंगा सागर में केवल एक डुबकी लगाने भर से दस अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गाय दान के समान फल मिलता है। यहां गंगा नदी सागर से मिलती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Narada von Purnam Yoga-Reisen (@purnam.de) on

प्रयागराज में स्नान से मिलता है मोक्ष
मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में स्नान करना बेहद पुणयदायी होता है। संगम तट पर स्नान करना मोक्ष की प्राप्ति देता है। एक महीने तक यदि संगम तट कल्पवास करना बेहद पुण्यदायी माना गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ASHOK KUMAR _photographer) on

हरिद्वार में स्नान से धुल जाते हैं सारे पाप
हरिद्वार में गंगा स्नान करना अपने आप में बहुत पुण्यदायक होता है, लेकिन मकर संक्रांति पर यहां स्नान करना पापों से मुक्ति दिलाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Banjaara Valley (@banjaaravalley) on

ऋषिकेश में स्नान से मिलता है आत्मिक शांति
ऋषिकेश में मकर संक्रांति के दिन स्नान करना जातक को आत्मिक शांति प्रदान करता है। पहाड़ और हरे भरी वादियों के बीच यहां स्नान करना मन और मस्तिष्क को शांत बनाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by prabin shrestha (@prabinphotos) on

वाराणसी में मिलता है मोक्ष
बाबा भोले की नगरी में मकर संक्रांति पर गंगा सेवन करना मोक्ष का रास्ता खोलता है। काशी में गंगा स्नान करना इस लोक ही नहीं परलोक को भी सुधारने वाला होता है।

सुल्तानगंज में स्नान करना पाप से दिलाएगा मुक्ति
बिहार के सुल्तानगंज में मकर संक्रांति पर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर यहां स्नान करना कई जन्मों के पाप से मुक्ति दिलाता है। 

तो मकर संक्रांति में आप इन छह स्थानों में से किसी एक स्थान पर भी स्नान कर लें तो आपके जीवन के कई कष्ट दूर हो जाएंगे। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर