Budh Pradosh Vrat 2020: आज है साल का पहला प्रदोष व्रत, राशि अनुसार शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा सौभाग्य 

प्रदोष का व्रत (Pradosh Vrat) संतान की कामना के लिए होता है। ये व्रत शंकर जी (Lord Shiva) के लिए होता है और यदि अपनी राशि के अनुसार भोले बाबा को पुष्प चढ़ाया (Offering Flower) जाए तो संतान प्राप्ति की कामना जरू

 Pradosh Vrat 2020
Pradosh Vrat 2020   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संतान प्राप्ति के लिए होता है प्रदोष व्रत
  • व्रत करने से मिलता है भौतिक सुख
  • भगवान शंकर की इस व्रत में पूजा होती है

प्रदोष का व्रत स्त्री या पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। संतान की इच्छा को पूरा करने के लिए इस व्रत को हर महीने किया जाता है और ये व्रत भोले बाबा का होता है। इस व्रत से न केवल संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है बल्कि कई अन्य मुरादें भी आप पूरी कर सकते हैं। व्रत से प्रसन्न हो कर भगवान शंकर सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद भी भक्तों को प्रदान करते हैं।

अपनी कमना की पूर्ति के लिए यदि प्रदोष व्रत के समय भगवान शंकर को अपनी राशि के अनुसार पुष्प अर्पि करेंगे तो बाबा अपनी झोली से कई और आशीर्वाद बरसाएंगे। भगवान शंकर बेहद भोले होते हैं, लेकिन वह क्रोधी भी बहुत जल्दी होते हैं। ऐसे में उनकी पूजा में बहुत सावधानी रखनी चाहिए। साथ ही आपके मन भाव यदि निश्चल होंगे तो बाबा का आशीर्वाद भी जल्दी मिलेगा। राशि अनुसार पुष्प चढ़ाकर कई मनोकामनाएं भोले बाबा से पूरी करा सकते हैं :

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MAHADEVA (@_devo_ke_dev_mahadev_) on

 

मेष राशि वाले कोई भी पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातक संतान प्राप्ति के साथ सुख-शान्ति, उच्च शिक्षा, वाहन, घर आदि के लिए भगवान शंकर से प्रार्थना करें और पूजा में किसी भी रंग का फूल अर्पित कर सकते हैं।

वृष राशि वाले अकौड़े का फूल चढ़ाएं
इस राशि के जातक यदि भोले बाबा को अकौड़े का पुष्प चढ़ाएंगे तो उन्हें संतान सुख के साथ बल, पराक्रम, कार्य क्षमता में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि वाले शमी के पत्ते चढ़ाएं
इस राशि के जातक भोले बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए शमी की पत्तियों को चढ़ाएं। इससे उन्हें परिजनों का साथ भी मिलेगा और कार्य में सफलता भी।

कर्क राशि वाले सफेद कनेर चढ़ाएं
इस राशि के जातक भगवान शंकर को सफेद कनेर का फूल चढ़ाएं। इससे उन्हें सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य के साथ सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि वाले धतूरे का पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातक को अपनी कामना पूरी करने के लिए धतूरे का पुष्प चढ़ाना चाहिए। इससे प्रसन्न हो कर भगवान शंकर उन्हें मानसिक शान्ति, यश और सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे।

कन्या राशि वाले कुश का फूल चढ़ाएं
इस राशि क जातकों को भगवान शंकर को कुश का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे प्रसन्न हो कर बाबा उन्हें हर कार्य मे सफलता देंगे और परिजनों व मित्रों का सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही आर्थिक कष्ट भी दूर होंगे।

तुला राशि वाले मदार का पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातकों को भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए मदार का पुष्प चढ़ाना चाहिए। इससे उन्हें समाज में प्रतिष्ठा, उन्नति, पिता का सहयोग और यश की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले कोई भी पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातक भगवान शंकर को कोई भी पुष्प चढ़ा सकते हैं। भगवान शंकर यदि प्रसन्न होते हैं तो इन्हें भाग्योन्नति, पितृ स्नेह, पिता से धन प्राप्ति के साथ ही जीवन में भौतिक सुख और सफलता के राह खोल देते हैं।

धनु राशि वाले पीला कनेर चढ़ाएं
इस राशि के जातकों को पीला कनेर भगवान शंकर को अर्पित करना चाहिए। इससे उनकी संतान प्राप्ति की कामना जल्दी पूरी होती है। साथ ही उन्हें पूर्वजों का स्नेह, अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु आदि का आशीर्वाद मिलता है।

मकर राशि वाले नीला या बैगनी पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातक भगवान शंकर का अशीर्वाद पाने के लिए नीले या बैगनी पुष्प चढ़ाएं। इससे उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

कुंभ राशि वाले नीला कमल या धतूरा चढ़ाएं
इस राशि के जातकों को भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए नीला कमल या धतूरा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जातकों की शत्रुओं के अलावा रोग से रक्षा होती है। साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होता है।

मीन राशि वाले कनेर का पुष्प चढ़ाएं
इस राशि के जातकों को कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे उन्हें श्रेष्ठ बुद्धि, आत्मविश्वस, अनुकूल सम्पत्ति, विद्या के साथ आर्थिक और भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

भगवान शंकर को जब भी आप पुष्प चढ़ाएं साथ में नम: शिवाय का जाप करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर