जानें धनतेरस का महत्व और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हर वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। जानें इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा ये पर्व।

Dhanteras 2021
Dhanteras Date 2021 
मुख्य बातें
  • साल 2021 में कब है धनतेरस, जानें तिथि और महत्व।
  • धनतेरस पर क्या है शुभ मुहूर्त।
  • जानें धनतेरस पर शॉपिंग का शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2021 Date, Shubh Muhurat for Shopping: धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत हो जाती है, हिंदू पंचाग के अनुसार यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। 

धनतेरस का महत्व

माना जाता है कि जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में अमृत से भरा कलश मौजूद था। इसीलिए इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती। साथ ही इस दिन कुबेर देव की पूजा करना भी शुम होता है। हिंदू विचारधारा के अनुसार, धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। जानें इस साल किस दिन मनाया जाएगा यह त्योहार और क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त।

किस दिन मनाई जाएगी धनतेरस (Dhanteras 2021 date and time)

धनतेरस तिथि: 02 नवंबर 2021, मंगलवार 

प्रदोष काल: शाम 05:35 से 08:11 तक

वृषभ काल: शाम 06:18 से शाम 08:14 तक

Dhanteras 2021 Puja time Muhurat, धनतेरस 2021 पूजन शुभ मुहूर्त : शाम 06:18 से 08:11 तक

धनतेरस का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2021 Puja muhurat)

धनतेरस पर शॉपिंग (खरीदारी) का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Muhurat)

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, गहने और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM

गोधूलि मुहूर्त - 05:05 से 05:29 शाम तक

निशिता मुहूर्त - रात 11:16 से 12:07 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर