भारत के महान फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का निधन, क्रिकेट भी खेल चुके थे

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Apr 30, 2020 | 19:28 IST

Chunni Goswami death: भारत के पूर्व महान फुटबॉलर और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके चुन्नी गोस्वामी का निधन हो गया।

Chunni Goswami
Chunni Goswami  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भारत के पूर्व महान फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का निधन
  • देश के लिए फुटबॉल खेला, प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी रहे
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

कोलकाता: भारत के महान पूर्व फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का गुरूवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने यहां एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बेटा सुदिप्तो हैं। गोस्वामी 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के कप्तान थे और बंगाल के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेले थे।

परिवार के सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। ’’ वह मधुमेह, प्रोस्ट्रेट और तंत्रिका तंत्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे।

गोस्वामी ने भारत के लिये बतौर फुटबालर 1956 से 1964 तक 50 मैच खेले। वहीं क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने 1962 और 1973 के बीच 46 प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।

अगली खबर