पीटी उषा को ट्रेनिंग देने वाले महान कोच OM Nambiar का 89 वर्ष की आयु में निधन

स्पोर्ट्स
आईएएनएस
Updated Aug 19, 2021 | 22:40 IST

Coach of PT Usha O M Nambiar passes away: भारत की महान पूर्व धाविका पीटी उषा के कोच रहे ओ एम नांबियार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Coach O M Nambiar with PT Usha
पुराने दिनों में कोच ओ एम नांबियार के साथ पीटी उषा (PT Usha)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पीटी उषा के कोच ओ एम नांबियार का निधन हुआ
  • 89 वर्ष के थे महान कोच ओ एम नांबियार, कम उम्र से पीटी उषा व कई अन्य एथलीटों को दी ट्रेनिंग
  • पीटी उषा ने दी श्रद्धांजलि, ट्विटर पर पोस्ट की कुछ खास तस्वीरें

भारत की लेजेंड धाविका पीटी उषा (PT Usha) सहित कई एथलीटों के कोच रहे ओ.एम. नांबियार (OM Nambiar) का गुरुवार को निधन हो गया। वो 89 वर्ष के थे। केरल के कोझिकोड जिले के रहने वाले नांबियार ने एयर फोर्स के साथ करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने उषा को काफी युवा अवस्था से ट्रेनिंग देनी शुरू की और उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

उषा ने अपने कोच के साथ फोटो का कोलाज पोस्ट कर ट्वीट किया, "मेरे कोच, मेरे गुरु और मेरा मार्गदर्शन करने वाले का जाना मेरे जीवन को वो खालीपन छोड़ गया, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। मेरे जीवन में उनका क्या योगदान रहा है, इसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। आपको बहुत मिस करूंगी नांबियार सर।"

नांबियार ही थे, जिन्होंने उषा को 1984 ओलंपिक से कुछ महीने पहले 400 मीटर हर्डल चुनने की सलाह दी थी। उनका मानना था कि उषा इसमें पदक जीत सकती हैं। लेकिन वह काफी कम अंतर से कांस्य पदक लाने से चूक गई थीं। नांबियार को इस साल पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नांबियार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अगली खबर