CWG 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन ऐसा है भारत का कार्यक्रम, 5 स्वर्ण के साथ चौथे पायदान पर होगी नजर

CWG 2022 day Eleven Schedule: भारत ने रविवार को 15 पदक जीतकर धमाल कर दिया। दसवें दिन की स्पर्धाओं के समाप्त होने के बाद भारत 18 स्वर्ण के साथ कुल 55 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर काबिज है। जानिए ग्यारहवें और आखिरी दिन का भारतीय दल का कार्यक्रम। 

Indian-players-at-Birmingham-CWG
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दल  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • सोमवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का है आखिरी दिन
  • भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक
  • न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे पायदान पर रहते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का समापन करना चाहेगा भारत

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का दसवां दिन भारतीय दल के लिए बेहद सुखद रहा। भारत ने नौवें दिन कुल 15 पदक अपनी झोली में डाले जिसमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने पदक तालिका में भी अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली है। भारत नौवें दिन की स्पर्धाओं के खत्म होने के बाद 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक सहित कुल 55 पदकों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे और पांचवें पायदान को लेकर दौड़ जारी है। 

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारत 5 गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत अगर पांचों स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लेगा उसके बाद भी कनाडा को नहीं पछाड़ पाएगा। कनाडा 26 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे पायदान पर काबिज है। ऐसे में भारतीय दल का लक्ष्य चौथे पायदान पर अंत करने का होगा। ऐसे में आइए जानते हैं 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी यानी 11वें दिन क्या है भारतीय दल का कार्यक्रम।

राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें दिन भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम:

बैडमिंटन :
महिला एकल स्वर्ण पदक मैच (पीवी सिंधू) : दोपहर 1:20 से
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच (लक्ष्य सेन) दोपहर 2:10 से
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच (सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी) दोपहर 3:00 बजे से

हॉकी :
भारत बनाम आस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी फाइनल (शाम 5:00 बजे से)

टेबल टेनिस :
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: जी साथियान दोपहर 3:35 से
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल दोपहर 4:25 से

समापन समारोह:
भारतीय समयानुसार रात्रि 00:30 बजे से 

अगली खबर