Commonwealth Games 2022: पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा है पूरा कार्यक्रम

बर्मिंघम राष्टमंडल खेलों में स्पर्धाओं का आज पहला दिन है। भारतीय दल का आज ऐसा हो पूरा कार्यक्रम। जानिए किस भारतीय खिलाड़ी की कब और किसके साथ होगी भिड़ंत।

CWG-2022-Day-1-India-Schedule
राष्ट्रमंडल खेलों के उद्धाटन समारोह में भारतीय दल  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • आज मुक्केबाजों, तैराकों के साथ भारतीय महिला हॉकी और क्रिकेट टीम पर होगी नजर
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी टक्कर
  • अनुभवी मुक्केबाज शिवा थापा पर रहेगा प्रशंसकों का ध्यान

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का गुरुवार देर रात बर्मिंघम शहर में रंगारंग आगाज हो गया। भारतीय एथलीट इस बार टोक्यो ओलंपिक की सफलता को दोहराने के इरादे से बर्मिंघम पहुंचे हैं। भारत साल 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता को दोहरा पाने में अबतक असफल रहा है। ऐसे में इस बार उसके सामने निशानेबाजी की स्पर्धाओं के बगैर सफलता का नया इतिहास लिखने की होगी। 

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 205 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं जो 16 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में133 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के चोट के कारण बाहर होने से प्रशंसकों का उत्साह थोड़ा कम हुआ है लेकिन अन्य खिलाड़ियों से भी प्रशंसकों को बड़ी आशाएं हैं। 

आईए जानते हैं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है शेड्यूल। कब और कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस स्पर्धा में चुनौती देता आएगा नजर। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तैराकी :
कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)
आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)
साजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)
श्रीहरि नटराज - 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)
कुशाग्र रावत - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे)
आशीष कुमार सिंह - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे)
साजन प्रकाश - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)
श्रीहरि नटराज - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी :
शिव थापा : पुरुष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स:
योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)
पुरुष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)

क्रिकेट:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम( दोपहर 3.30 बजे)

हॉकी :
भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

लॉन बॉल्स :
नयानमोनी - महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)
दिनेश, नवनीत, चंदन - पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)
सुनील, मृदुल - पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
रूपा, तानिया, लवली - महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वाश :
सौरव, रमित, अभय - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
जोशना, सुनैना, अनहत - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
पुरुष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)
महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस:
पुरुष टीम - क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग:
विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन:
आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)
( एजेंसी इनपुट के साथ)
 

अगली खबर