Commonwealth Games 2022: भारतीय दल का सातवें दिन का ऐसा है कार्यक्रम, हिमा दास, टेबल टेनिस और स्क्वाश पर रहेंगी नजरें

CWG 2022 day seven India's Schedule: भारतीय दल ने बुधवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन एक रजत और 4 कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किए। जानिए रविवार को कैसा होगा सातवें दिन भारतीय दल का कार्यक्रम? 

Hima-Das
हिमा दास  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का है आज सातवां दिन
  • सातवें दिन का शुरुआत अंक तालिका में सातवें पायदान पर रहते हुए करेगा भारत
  • हिमा दास सहित एथलेटिक्स, स्क्वाश और टेबल टेनिस खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

बर्मिंघम: भारत का 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय दल के खाते में बुधवार को एक रजत और 4 कांस्य सहित कुल 5 पदक आए। छठे दिन की समाप्ति के बाद भारत के खाते में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 18 पदक आ चुके हैं। पदक तालिका में भारत सातवें पायदान पर काबिज है। ऐसे में सातवें दिन भारत की नजरें मुक्केबाजों और टेबल टेनिस खिलाड़ियों पर होंगी। भारतीय हॉकी टीम भी वेल्स के साथ दो-दो हाथ करेगी। हिमा दास सहित भारत के एथलीट ट्रैक एंड फील्ड में अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे। आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है कार्यक्रम? कब कौन से भारतीय खिलाड़ी (भारतीय समयानुसार) कब अपना दम दिखाते नजर आएंगे। 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिला तार गोला फेंक: क्वालीफाइंग दौर - सरिता सिंह, एम बाला - दोपहर 2.30 बजे
महिला 200 मीटर: राउंड एक- हीट दो - हिमा दास - दोपहर 3.30 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल: मोहम्मद अनीस याहिया, मुरली श्रीशंकर - रात 12.12 बजे (शुक्रवार को)

मुक्केबाजी:
48 से 51 किग्रा फ्लाईवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - अमित पंघाल - शाम 4.45 बजे
57 से 60 किग्रा लाइटवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - जैस्मिन लेंबोरिया - शाम 6.15 बजे
92 किग्रा सुपर हैवीवेट: क्वार्टरफाइनल 1 - सागर अहलावत - रात 8 बजे
63.5 से 67 किग्रा वेल्टरवेट: क्वार्टरफाइनल 3 - रोहित टोकस - रात 12.30 बजे (गुरुवार)

रिदमिक जिम्नास्टिक:
व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन सब डिवीजन 1 - बलवीन कौर - शाम 4.30 बजे से

हॉकी:
पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स - शाम 6.30 बजे

लॉन बॉल्स:
पुरुष एकल - मृदुल बोरगोहेन - शाम 4 बजे

स्क्वाश:
महिला युगल राउंड आफ 32: सुनयना सारा कुरुविला और अनाहत सिंह - शाम 5.30 बजे
पुरुष युगल राउंड आफ 32: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह - शाम 6 बजे
मिश्रित युगल राउंड आफ 16: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल - शाम 7 बजे
मिश्रित युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू- रात 11 बजे
महिला युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक: रात 12.20 बजे (शुक्रवार को)

टेबल टेनिस:
मिश्रित युगल राउंड आफ 64: सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन - रात 8.30 बजे
मिश्रित युगल राउंड आफ 32: जी साथियान और मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे
मिश्रित युगल राउंड आफ 32: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 8.30 बजे
महिला एकल राउंड आफ 32: श्रीजा अकुला / मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे
पुरुष युगल राउंड आफ 32: हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी - रात 8.30 बजे
पुरुष युगल राउंड आफ 32 - शरत कमल और जी साथियान - रात 8.30 बजे
 

अगली खबर