Commonwealth Games 2022: दसवें दिन ऐसा है भारत का कार्यक्रम, मुक्केबाजी-टेबल टेनिस-बैडमिंटन से गोल्ड की आस

CWG 2022 day Ten Schedule: भारत ने शनिवार को पहलवानों और एथलीट्ल के दम पर पदकों की झड़ी लगा दी। नौवें दिन के खेलों के समाप्त होने के बाद भारत 13 स्वर्ण के साथ कुल 40 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर काबिज है। जानिए दसवें दिन भारत का कैसा होगा कार्यक्रम। 

Indian-Womens-Cricket-team-vs-England
इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भारतीय दल रविवार को कई खेलों में एक साथ पेश करेगा पदकों की चुनौती
  • क्रिकेट में भारतीय टीम गोल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया से और महिला हॉकी टीम कांस्य के लिए कीवी टीम से भिड़ेगी
  • सबसे ज्यादा नजरें टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी पर होंगी।

बर्मिंघम: कुश्ती में दबदबे के बीच भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का नौवां दिन बेहद शानदार रहा। भारतीय पहलवानों ने जहां शनिवार को तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। वहीं एथलेटिक्स में भारत को प्रियंका गोस्वामी (10 किमी दौड़े) और अविनाश साबले(3000 मीटर स्टीपल चेज) में रजत पदक दिलाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर रजत पदक पक्के कर दिए। 

मुक्केबाजों ने शानदार पंच जड़ते हुए भारत के लिए कई पदक पक्के कर दिए। वहीं टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारत के लिए कई स्वर्ण पदकों की आस जगी है। आईए जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन किन खेलों में पदक के लिए कब कितने बजे चुनौती पेश करेंगे। जानिए कैसा है भारतीय खिलाड़ियों का दसवें दिन का कार्यक्रम?

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल: अब्दुल्ला अबूबकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल - 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार - 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी - 4:05 बजे
महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु - रात 12:10 बजे (सोमवार)
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार)

बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु - दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल(1): लक्ष्य सेन - दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल(2): किदांबी श्रीकांत - दोपहर 3:10 बजे

मुक्केबाजी:
महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल - दोपहर 3:15 बजे
महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन - शाम 7 बजे
पुरुषों का हैविवेट फाइनल: सागर अहलावत-शाम 8:45 बजे

क्रिकेट:
महिला टी20 फाइनल: भारत - रात 9:30 बजे

हॉकी:
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:30 बजे

स्क्वॉश:
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल - रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस:
महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला - दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और जी साथियान - शाम 6:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल (1): अचंत शरत कमल
पुरुष एकल सेमीफाइनल (2): जी साथियान
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 12:15 बजे (सोमवार को)।


 

अगली खबर