CWG 2022: दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा रहेगा कार्यक्रम, मीराबाई और लवलीना पर रहेंगी नजरें

India Schedule CWG 2022 Day Two: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारतीय दल के लिए मिला जुला रहा। जानिए दूसरे दिन कौन से खिलाड़ी किस समय पेश करेंगे चुनौती।

PV-Sindhu-Manpreet-Singh
पीवी सिंधू और मनप्रीत सिंह  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारतीय दल के लिए मिला जुला रहा
  • दूसरे दिन मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन होंगी आकर्षण का केंद्र
  • स्कावश के महिला एकल के राउंड 32 में चुनौती पेश करेगीं जोशना चिनप्पा

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारतीय दल के लिए मिला जुला रहा। पहले दिन जहां भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं महिला हॉकी टीम ने घाना को मात देकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने भी जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय बैडमिंटन टीम ने पाकिस्तान को और टेबल टेनिस टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी मात देकर शुरुआत की। 

दूसरे दिन टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन चुनौती पेश करती नजर आएंगी। आइए जानते हैं शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कैसा है भारतीय दल और खिलाड़ियों का कार्यक्रम?

राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तैराकी: 
पुरुषों की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल - हीट 3:
कुशाग्र रावत - दोपहर 3.06 बजे

कलात्मक जिमनास्टिक: 
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन:
रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक - रात 9 बजे

बैडमिंटन:
मिश्रित टीम ग्रुप चरण- ग्रुप ए:
भारत बनाम श्रीलंका - दोपहर 1.30 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 11.30 बजे

मुक्केबाजी:
54 किग्रा - 57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड 32: हुसामुद्दीन मोहम्मद - शाम 5 बजे
66 किग्रा - 70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड 16: लवलीना बोरगोहेन - 12 बजे
86 किग्रा - 92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड 16: संजीत - रात 1 बजे

स्क्वाश:
पुरुष एकल राउंड 32:  रमित टंडन - शाम 5 बजे
                                 सौरव घोषाल - शाम 6.15 बजे
महिला एकल राउंड 32: एस एस कुरूविला - शाम 5.45 बजे
                                  जोशना चिनप्पा - शाम 5.45 बजे

टेबल टेनिस:
महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना - दोपहर 2 बजे
पुरुष ग्रुप 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड - शाम 4.30 बजे।

साइकिलिंग:
महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02.30 - 6.15 बजे)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (2.30 बजे - 6.15 बजे)

पुरुष केईरिन पहला दौर:
एसो एल्बेन (8.30 बजे - 11.30 बजे)

हॉकी:
महिला पूल ए: भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)

भारोत्तोलन:
पुरुष 55 किग्रा: संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे)
पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)

लॉन बॉल:
पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (शाम 1 बजे - शाम 6.15 बजे)
महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे
पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7.30 बजे – रविवार को 12.45 बजे)
महिला फोर: भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे - रविवार को सुबह 12.45 बजे)।


 

अगली खबर