कॉमनवेल्थ गेम्स से गायब हुए एशियाई देश के दो खिलाड़ी और एक मैनेजर, पुलिस ने शुरू की जांच

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Aug 03, 2022 | 23:19 IST

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से श्रीलंका के दो खिलाड़ी और एक मैनेजर गायब हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तीनों की तलाश जारी है।

UK police
सांकेतिक फोटो  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • श्रीलंकाई दल के तीन लोग लापता
  • लापता होने वाले में एक महिला खिलाड़ी

बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहुंचे श्रीलंकाई दल ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को पासपोर्ट जमा कराने को कहा है कि क्योंकि दल में शामिल तीन सदस्य अपने संबंधित खेल गांव से गायब हो गए हैं। भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने खेलों के लिए 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल चुना था। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए धन दिया है।

श्रीलंकाई टीम के प्रेस अताशे गोबीनाथ शिवराजा ने पीटीआई से पुष्टि की कि एक जूडो खिलाड़ी, एक पहलवान और जूडो मैनेजर गायब हो गए हैं। शिवराजा ने कहा, ‘‘हमने सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को घटना के बाद सभी खेल गांव में अपने संबंधित स्थल के अधिकारियों को अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। पुलिस जांच कर रही है और तीनों ब्रिटेन की सीमाओं को पार नहीं कर सकते हैं। जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ श्रीलंकाई जूडो टीम में तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। 

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स: 62 साल की उम्र में हैरानी भरा फैसला, सिर्फ इस बात की खातिर कोच बना खिलाड़ी

खबरों के मुताबिक लापता जूडो खिलाड़ी एक महिला है। जूडो और कुश्ती स्पर्धाएं कोवेंट्री एरिना में हो रही हैं जो बर्मिंघम से 30 मिनट की दूरी पर है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में बेहद कठिन समय का सामना करना पड़ा क्योंकि देश में भोजन और ईंधन की भारी कमी है और देश भारी कर्ज संकट से जूझ रहा है। ईंधन की कमी के कारण पिछले तीन महीनों में बास्केटबॉल टीम के सदस्यों को अपने प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अगली खबर