CWG 2022: मोहित ग्रेवाल ने जीता भारत के लिए कुश्ती में छठा पदक, जमैका के पहलवान को किया चारों खाने चित

भारत के लिए मोहित ग्रेवाल ने शुक्रवार को कुश्ती में पुरुषों की 125 किग्रा भारवर्ग की फ्री-स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। मोहित ने जमैका के पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया।

Mohit-Grewal
मोहित ग्रेवाल  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • मोहित ग्रेवाल ने जीता पुरुषों की 125 किग्रा भारवर्ग की फ्री-स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक
  • जमैका के पहलवान के खिलाफ पिनड्राप के जरिए दर्ज की जीत
  • भारत को कुश्ती की स्पर्धाओं के दिन दिलाया छठा पदक

बर्मिंघम: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने शुक्रवार को कुश्ती की स्पर्धाओं के पहले दिन पुरुषों के 125 किग्रा भारवर्ग की फ्री-स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में जमैका के पहलवान ऐरोन जॉनसन को मात देकर कांसे पर कब्जा किया। 

पिन ड्रॉप के जरिए दर्ज की जीत
जॉनसन के खिलाफ पहला अंक मोहित को मिला और 1-0 की उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। पहले राउंड की समाप्ति तक भारतीय पहलवान ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद पिन ड्राप (चारों खाने चित्त) के जरिए उन्होंने समय से पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। जमैका के पहलवान भारतीय पहलवान को चुनौती देने में नाकाम रहे। 

पहले दिन कुश्ती में पहले पायदान पर रहा भारत
बर्मिंघम में कुश्ती की स्पर्धाओं के पहले दिन भारत ने सात पदक अपने नाम किए। जिसमें 3 गोल्ड, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। कुश्ती की स्पर्धाओं में भारत इस प्रदर्शन के साथ पहले पायदान पर है। भारत के बाद नाइजीरिया दूसरे पायदान पर है जिसने पहले दिन 2 गोल्ड और एक कांस्य सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए। 

भारत के लिए पहले दिन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं अंशू मलिक ने रजत और दिव्या काकरान और मोहित ने कांस्य पर कब्जा किया। 

अगली खबर