गाज गिरना जारी, यूक्रेन पर हमले के बाद अब रूस में होने वाली फॉर्मूला वन रेस भी हुई रद्द

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Feb 26, 2022 | 00:07 IST

F1 race pulled back from Socchi: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को लेकर दुनिया भर में तमाम प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। खेल जगत में भी ऐसा किया जा रहा है। ताजा खबर फॉर्मूला वन रेस से जुड़ी है।

F1 race
फॉर्मूला वन रेस 
मुख्य बातें
  • मोटरस्पोर्ट जगत पर भी रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
  • सोच्चि में आयोजित नहीं होगी फॉर्मूला वन रेस
  • सितंबर में रूस में आयोजित की जानी थी प्रतिष्ठित एफ-1 रेस

फॉर्मूला वन (F1) रेस के आयोजकों ने कहा कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद इस साल के अंत में सोच्चि में रेस आयोजित करना ‘असंभव’ है।
पहले के कार्यक्रम के मुताबिक रूस के सोच्चि में 25 सितंबर को एफवन रेस होनी था।

एफवन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ हम यूक्रेन के घटनाक्रम को दुख और सदमे के साथ देख रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वर्तमान स्थिति का जल्दी से शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा।’’

बयान में कहा गया, ‘‘फॉर्मूला वन की शासी निकाय एफआईए और टीमों ने हमारे खेल की स्थिति पर चर्चा की। इसमें यह सभी हितधारकों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला कि वर्तमान परिस्थितियों में रूस ग्रां प्री को आयोजित करना असंभव है।’’

अगली खबर